फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBSE will re-exam of two subjects, alert for students of 10th and 12th

CBSE पेपर लीक: दोबारा होंगी 10वीं और 12वीं की दो परीक्षाएं, PM मोदी ने दिए कड़ी कार्रवाई के आदेश

Wed, 28 Mar 2018 08:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 28 Mar 2018 08:48 PM IST
विज्ञापन
CBSE will re-exam of two subjects, alert for students of 10th and 12th

CBSE परीक्षाओं के बीच बोर्ड ने एक बड़ा फैसला लिया है। जहां CBSE के लिए 12वीं और 10वीं की परीक्षाएं अभी जारी हैं तो बोर्ड ने इस बात का ऐलान कर दिया है कि वो 10वीं के गणित और 12वीं के अर्थशास्त्र की परीक्षा दोबारा कराएगा। सोशल मीडिया पर पेपर लीक होने की खबर के बाद ये फैसला लिया गया है। 

विज्ञापन


इस पूरे मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से बात की है। पीएम ने पेपर लीक पर नाखुशी जताई है और कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है। वहीं जावड़ेकर ने कहा है कि 'हो सकता है इसके पीछे किसी गैंग का हाथ हो। पूरे मामले की आंतरिक जांच भी की जा रही है। 
विज्ञापन

 

बता दें कि बोर्ड ने फिलहाल दोबारा होने वाली परीक्षा की तारीखों का ऐलान नहीं किया है। बोर्ड का कहना है कि एक हफ्ते के भीतर वो नई तारीखों का ऐलान कर देगी। यानी दोनों परीक्षाएं CBSE कब कराएगा ये हफ्ते भर में मालूम चल जाएगा। ऐसे में छात्रों के लिए ये खबर बेहद जरूरी है, तो स्कूल प्रशासन के लिए ये जिम्मेदारी बड़ी है कि वो छात्रों को बोर्ड की तरफ से आए इस फैसले पर जल्द सूचित करें। 


कक्षा 10वीं के गणित के पेपर का आयोजन बुधवार को ही किया गया था, लेकिन पेपर लीक की रिपोर्ट के बाद इसे रद्द कर दिया गया है। वहीं इकोनॉमिक्स का पेपर सोमवार को करवाया गया था और उस दिन आरोप लगे थे कि परीक्षा से पहले परीक्षा का पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। सरकारी सूत्रों के अनुसार छात्रों को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है और छात्रों के हितों का ध्यान रखा जाएगा।

बता दें कि CBSE की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं अभी चल रही हैं। पहले जारी डेटशीट के मुताबिक 10वीं की परीक्षाएं 04 अप्रिल को खत्म हो रही है तो 12वीं के लिए आखिरी परीक्षा 12 अप्रिल को होनी है। ऐसे में अब इन दोनों परीक्षाओं के दोबारा होने से हो सकता है कि इन अंतिम तारीखों में फेरबदल हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed