{"_id":"58d5b5ce4f1c1b1a191a1d08","slug":"cbse-students-may-miss-their-grades-if-they-give-i-day-celebrations-a-miss","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेड चाहिए तो गणतंत्र और स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में लेना होगा हिस्सा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ग्रेड चाहिए तो गणतंत्र और स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में लेना होगा हिस्सा
amarujala.com- Presented by: संदीप भ्ाट्ट
Updated Sat, 25 Mar 2017 05:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशभर के सीबीएसई, जवाहर नवोदय व केंद्रीय विद्यालय के छात्रों को अतिरिक्त काम के तहत मिलने वाला ग्रेड तभी मिलेगा जब वे स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। यह फैसला छठीं से नौवीं कक्षा तक के छात्रों पर लागू होगा। यदि छात्र स्कूल द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा नहीं लेते हैं तो उन्हें यह ग्रेड नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
दसवीं बोर्ड परीक्षा से पहले नो डिटेंसन पॉलिसी के तहत फेल न करने की नीति के चलते छठीं से नौंवी कक्षा तक के लिए सीबीएसई ने यूनिफार्म एसेसमेंट स्कीम (एक समान नीति) बनाई है, जिसके तहत रिपोर्ट कार्ड से लेकर अर्ध वार्षिक परीक्षा, वार्षिक परीक्षा से लेकर तीन-तीन महीने के अंतराल पर आयोजित होने वाली परीक्षा का पैटर्न अब देशभर के स्कूलों में एक समान होगा।
विज्ञापन
इसी नए पैटर्न में अब छात्रों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ समाज, देश के प्रति जिम्मेदारी को लेकर भी जागरूक करना शामिल है। इसी के तहत अब छठीं से नौवीं कक्षा तक के छात्रों को ग्रेड भी मिलेंगे।
विज्ञापन
देश वर्ग के तहत ए, बी, सी व डी ग्रेड देश वर्ग के तहत स्वतंत्रता दिवस व गणतंत्र दिवस पर आयोजित परेड व अन्य कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद ही अब बच्चों को ए,बी,सी व डी ग्रेड मिलेगा। यह ग्रेड उनके काम और जिम्मेदारी की गंभीरता के आधार पर तय होंगे।