{"_id":"5abca2ce4f1c1bfc298b479f","slug":"cbse-paper-leak-surjewala-said-without-removing-prakash-javadekar-investigation-is-impossible","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBSE पेपर लीक: सुरजेवाला बोले- जावड़ेकर को पद से हटाए बिना संभव नहीं निष्पक्ष जांच","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
CBSE पेपर लीक: सुरजेवाला बोले- जावड़ेकर को पद से हटाए बिना संभव नहीं निष्पक्ष जांच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 29 Mar 2018 01:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने सीबीएसई बोर्ड पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पहले व्यापम, फिर SSC और अब सीबीएसई का पेपर लीक हुआ है।
सुरजेवाला ने कहा कि छात्रों ने बताया है कि कुछ और पेपर्स भी लीक हो चुके हैं। यह 2017 में सीबीएसई के मूल्यांकन में गड़बड़ी के कारण हुआ है। आखिर सीबीएसई के चेयरमैन की पोस्ट पिछले 2 सालों से खाली क्यों पड़ी है।
सुरजेवाला ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यूनियन एचआरडी मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और सीबीएसई की चेयरपर्सन अनीता करवाल को पद से हटाए बिना निष्पक्ष जांच नहीं की जा सकती।
विज्ञापन
आपको बता दें कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के कक्षा 10 और 12वीं के पेपर लीक मामले को मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया था। उन्होंने कहा था कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण परिणाम है। मैं समझ सकता हूं कि बच्चे और उनके पैरेंट्स किस तरह के दर्द से गुजर रहे हैं।
जो कोई भी पेपर लीक मामले में शामिल होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस जल्द ही अपराधियों को पकड़ लेगी। मंत्री ने आगे कहा- मैं भी एक पैरेंट हूं और मैं रातभर सो नहीं पाया हूं।
उन्होंने कहा था कि सीबीएसई की तारीफ सुप्रीम कोर्ट भी कर चुका है, हम इसकी तह तक जाएंगे। हम इस बात को सुनिश्चित करेंगे कि आगे से ऐसी कोई धोखाधड़ी नहीं होगी। हम सिस्टम में सुधार करेंगे। उन्होंने कहा कि सीबीएसई जल्द ही सोमवार या मंगलवार को नई तारीखों की घोषणा करेगा।

Without removing Union HRD Minister Prakash Javadekar and CBSE Chairperson Anita Karwal from their current positions, a fair and impartial investigation into this paper leak issue is impossible: Randeep Surjewala, Congress #CBSEPaperLeak pic.twitter.com/IIMCHeiZ5N
— ANI (@ANI) March 29, 2018