फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBSE gets IAS Rakesh Kumar Chaturvedi as Chairman

आईएएस राकेश कुमार चतुर्वेदी बनाए गए सीबीएसई के चेयरमैन

Fri, 15 Jul 2016 12:12 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 15 Jul 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
CBSE gets IAS Rakesh Kumar Chaturvedi as Chairman
आईएएस राकेश कुमार चतुर्वेदी

मध्य प्रदेश कैडर के 1987 बैच के आईएएस अधिकारी राकेश कुमार चतुर्वेदी को सीबीएसई का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि मध्य प्रदेश के 1987 बैच के आईएएस अधिकारी चतुर्वेदी को पांच साल की अवधि के लिए सीबीएसई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी के अगुवाई वाली एसीसी ने मानव संसाधन मंत्रालय के चुनाव को दरकिनार करते हुए चतुर्वेदी को चुना है। सूत्रों के अनुसार स्मृति इरानी ने अपने कार्यकाल के दौरान सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह का  नाम आगे किया था,लेकिन एसीसी ने उनकी सिफारिश को मानने से इंकार कर दिया था।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सीबीएसई के चेयरमैन का पद वर्ष 2014 से खाली पड़ा था। नौकरशाहों के फेरबदल के क्रम में 19 अतिरिक्त सचिव और 29 संयुक्त सचिव शामिल हैं। गुजरात में नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री कार्यकाल में प्रधान सचिव रहे गिरीश चंद्र मुर्मु को व्यव विभाग से वित्तीय सेवा विभाग भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग के नए अतिरिक्त सचिव अब प्रमोद कुमार दास होंगे। वहीं गुजरात कैडर के 1986 बैच के आईएएस अधिकारी गुरुप्रसाद महापात्रा को एयरपोर्ट अथॉरिटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। महापात्रा आरके श्रीवास्तव की जगह लेंगे जिन्हें 17 मार्च को पद से हटा दिया गया था। 

उप चुनाव आयुक्त बने विजय कुमार देव

CBSE gets IAS Rakesh Kumar Chaturvedi as Chairman
भारतीय निर्वाचन आयोग

यूपी कैडर के 1987 बैच के आईएएस अधिकारी विजय कुमार देव को पांच वर्षों के लिए उप चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है। वह विनोद जुत्शी की जगह लेंगे जिन्हें पहले पर्यटन सचिव नियुक्त किया गया था। महाराष्ट्र कैडर के 1986 बैच की अधिकारी जयश्री मुखर्जी को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव बनाया गया है वह जितेंद्र शंकर माथुर की जगह लेंगी जिन्हें पंचायती राज मंत्रालय में सचिव नियुक्त किया गया है।

हिमाचल प्रदेश कैडर के 1985 बैच के आईएएस अधिकारी संजीव गुप्ता को वाणिज्य मंत्रालय के तहत डीआईपीपी का अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है। वह उत्तराखंड कैडर के 1983 बैच के आईएएस अधिकारी शत्रुघभन सिंह की जगह लेंगे जो अपने कैडर में वापस जा रहे हैं। कर्नाटक कैडर की 1986 बैच की आईएएस अधिकारी को परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष और पृथ्वी आयोग में सदस्य (वित्त) नियुक्त किया गया है वह ओडिशा कैडर के 1980 बैच के आईएएस अधिकारी एस श्रीनिवासन की जगह लेंगी जो सेवानिवृत्त हो चुके हैं।

यूपी कैडर की 1986 बैच के आईएएस अंशु प्रकाश को भारी उद्योग मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव बनाया गया है। वह वर्तमान में स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव थे। उत्तराखंड कैडर के 1986 बैच के आईएएस अधिकारी उत्पल कुमार सिंह को पदोन्नत कर कृषि मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव बनाया गया है जहां वह संयुक्त सचिव थे। उत्तर प्रदेश कैडर के 1986 बैच के आईएएस अधिकारी आलोक टंडन को कैबिनेट सचिवालय में अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है। यहां वह पहले संयुक्त सचिव थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed