फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBSE exam paper leak case investigation reached in Google, banks also under the scope of doubt

गूगल पहुंचा CBSE पेपर लीक मामला, जांच के दायरे में आए देश के कई बैंक

Fri, 30 Mar 2018 06:40 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 30 Mar 2018 06:40 PM IST
विज्ञापन
CBSE exam paper leak case investigation reached in Google, banks also under the scope of doubt
cbse paper leak case - फोटो : अमर उजाला

सीबीएसई की 10वीं की गणित व 12वीं की अर्थशास्त्र की परीक्षा लीक मामले में देश के राष्ट्रीय बैंक भी संदेह के दायेर में आ गए हैं। स्कूलों में जाने से पहले पेपर बैंकों के लॉकर में जमा होते थे। दिल्ली पुलिस ने सीबीएसई के कंट्रोलर केके चौधरी समेत तीन अधिकारियों को बुलाकर करीब चार घंटे तक परीक्षा सिस्टम के बारे में जाना। पुलिस ने उनसे कई सवाल भी पूछे। 

विज्ञापन


राजेन्द्र नगर स्थित कोचिंग सेंटर के मालिक को शुक्रवार को फिर पूछताछ के लिए बुलाया था। उससे कई घंटे पूछताछ हुई थी। दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस ने मेल भेजने वाले कंप्यूटर का आईपी एड्रेस का पता करने के लिए गूगल को पत्र लिखा है। 
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सीबीएसई के कंट्रोलर केके चौधरी व सीबीएसई के दो अन्य अधिकारियों को गुरुवार को शकरपुर स्थित अपराध शाखा के कार्यालय में बुलाया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार उनसे करीब चार घंटे तक परीक्षा सिस्टम के बारे में जाना गया कि पेपर कैसे बनते हैं, कैसे सैट होते हैं, प्रिंट कहां और कैसे होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में पता लगा कि परीक्षा सेंटर से जाने से पहले पेपर पास में स्थित राष्ट्रीय बैंक के लॉकर में जमा होते हैं। परीक्षा वाले दिन प्रिंसीपल बैंक लॉकर से पेपर बंडल को लेकर आता था।
 

साइबर सेल ने गूगल को लिखा पत्र

CBSE exam paper leak case investigation reached in Google, banks also under the scope of doubt
cyber cell
पुलिस अधिकारियों के अनुसार ये भी माना जा रहा है कि हो सकता है कि कहीं बैंक से पेपर लीक हुआ हो। पुलिस ने बैंकों को लेकर भी जांच शुरू कर दी है। पुलिस बैंकों की सूची तैयार कर रही है। पुलिस पेपर छापने वाली प्रिटिंग प्रेस के लोगों की सूची भी तैयार कर रही है। 

अपराध शाखा के एक अधिकारी ने बताया कि सीबीएसई चैमरमैन के पास जो ई-मेल आया था उसको लेकर दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की साइबर सेल जांच कर रही है। साइबर सेल ने गूगल को ये जानने के लिए पत्र लिखा है कि किस कंप्यूटर से और कहां से सीबीएसई चैयरमैन को मेल भेजा गया था। 

आईपी एड्रेस आने के बाद ही दिल्ली पुलिस ई-मेल भेजने का पता करा सकती है। सीबीएसई चैयरमैन को भेजे गए मेल में कहा गया था कि दसवीं का गणित का पेपर वाट्सऐप पर लीक हो गया है और उसे रद्द कर देना चाहिए। मेल में हाथ से लिखा हुआ गणित का पेपर भी लिंक किया हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed