फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBSE alleged ryan International School involvement in Pradyuman murder case

CBSE ने माना, रायन स्कूल की लापरवाही से हुई प्रद्युम्न की हत्या

Fri, 06 Oct 2017 07:21 PM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Fri, 06 Oct 2017 07:21 PM IST
विज्ञापन
CBSE alleged ryan International School involvement in Pradyuman murder case

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सुप्रीम कोर्ट में माना है कि गुड़गांव के रायन इंटरनेशनल स्कूल में मासूम प्रद्युम्न की हत्या प्रशासन की घोर लापरवाही का नतीजा है। स्कूल प्रशासन की अनदेखी के कारण ही बच्चों और स्टाफ के इस्तेमाल में आने वाले वाशरूम का इस्तेमाल बस ड्राइवर और कंडक्टर भी करते रहे। 

विज्ञापन


सीबीएसई ने शीर्ष अदालत को यह भी बताया कि स्कूल प्रशासन ने सात साल के छात्र की मौत की खबर को पुलिस में भी देना मुनासिब नहीं समझा और प्राथमिकी भी पीड़ित के अभिभावक की ओर से ही दायर की गई। दूसरी कक्षा के प्रद्युम्न की स्कूल के वाशरूम में 8 सितंबर को गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। 
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में 42 वर्षीय कंडक्टर अशोक कुमार को गिरफ्तार किया है। प्रद्युम्न के पिता की ओर से दायर याचिका के जवाब में सीबीएसई ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि बोर्ड ने इस घटना की जांच के लिए एक समिति का भी गठन किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- दिल्ली में 6 वर्षीय छात्रा से टॉयलेट में रेप, इलाज के दौरान होगी सर्जरी


बोर्ड से पूछा गया था कि क्या स्कूल प्रशासन की लापरवाही से यह घटना हुई है। इसका जवाब हां में देते हुए बोर्ड ने कहा कि समिति ने पाया है कि स्कूल परिसर में घोर अनियमितताएं और सुरक्षा खामियां हैं। अपने हलफनामे में बोर्ड के सचिव अनुराग त्रिपाठी ने कहा, ‘स्कूल परिसर में बसें खड़ी करने वाले ड्राइवरों और कंडक्टरों के लिए अलग से टॉयलेट या वाशरूम की व्यवस्था नहीं है। लिहाजा वे छात्रों और स्टाफ के टॉयलेट का ही इस्तेमाल करते थे और यह हत्या स्कूल प्रशासन की घोर लापरवाही का नमूना है।’ 

प्रद्युम्न के पिता के वकील सुशील टेकरीवाल ने कहा कि सीबीएसई की रिपोर्ट स्कूल परिसर में सुरक्षा खामियों को लेकर लगाए गए उनके आरोपों को सही साबित करती है। सीबीएसई ने अपने हलफनामे में यह भी कहा है कि स्कूल प्रबंधन ने घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी बल्कि प्रद्युम्न के पिता ने ही पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed