फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBSE 10th board exams compulsory in schools from next season

अगले सत्र से सीबीएसई स्कूलों में 10वीं में बोर्ड परीक्षा अनिवार्य

Wed, 14 Dec 2016 02:35 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 14 Dec 2016 02:35 AM IST
विज्ञापन
CBSE 10th board exams compulsory in schools from next season
cbse - फोटो : cbse

सीबीएसई स्कूलों में अगले सत्र से 10वीं की बोर्ड परीक्षा अनिवार्य होगी। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मंगलवार को यह स्पष्ट किया कि बिना परीक्षा के कोई विद्यार्थी अगली कक्षा में प्रवेश नहीं पाएगा। बता दें कि अब तक सीबीएसई में 10वीं के बच्चों के लिए बोर्ड परीक्षा ऑप्सनल है। वह अपनी इच्छा से इसमें शामिल हो सकते हैं या फिर होम एग्जाम दे सकते हैं।

विज्ञापन

 
यहां केंद्रीय विद्यालय के शिलान्यास के बाद जेल रोड पर हुई जनसभा में मानव संसाधन विकास मंत्री ने सबको शिक्षा-अच्छी शिक्षा का नारा दिया। आरटीई में संशोधन कर 5वीं और 8वीं में भी बोर्ड परीक्षा लागू करने के भी संकेत दिए। हालांकि यह अधिकार राज्यों के पास रहेगा कि वह इसे किस तरह लागू करेंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह बच्चों पर परीक्षा का बोझ लादने के पक्षधर में नहीं हैं, लेकिन उन्हें कुछ चुनौती देनी होगी, तभी वह आगे बढ़ेंगे। सीबीएसई में 10वीं बोर्ड की फिर से शुरुआत इसी की कड़ी है। अब देश कौशल के आधार पर आगे बढ़ेगा। सरकार अगले तीन माह में लर्निंग ऑउट ऑफ टर्म्स लाने जा रही है, जो मौजूदा शिक्षा व्यवस्था में क्रांति लाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों में कमी नहीं है, कमी हमारी इच्छा में है

CBSE 10th board exams compulsory in schools from next season

शिक्षकों के प्रशिक्षण पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षक व्रत लेकर बच्चों को बेहतर शिक्षा देने का दायित्व निभाएं। बच्चों में कमी नहीं है, कमी हमारी इच्छा में है। शिक्षक-अभिभावक, अफसर-कर्मचारियों की टीम मिलकर काम करेगी तो जीत हमारी ही होगी। 

नोटबंदी को नई शुरुआत करार देते हुए कहा कि यह परिवर्तन का दौर है। पीएम ने कालेधन पर ऐसा प्रहार किया है कि पीढ़ियों तक परिवर्तन होगा। हर गरीब पीएम के साथ हैं, तकलीफ सिर्फ कालाधन वालों को है। 

उन्होंने गौतम बुद्ध की भूमि पर भव्य केंद्रीय विद्यालय के लिए 20 करोड़ रुपये देने का ऐलान करते हुए 18 माह बाद उद्घाटन का भी टाइम तय कर दिया। कार्यक्रम में सांसद जगदंबिका पाल, विधायक जयप्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष रामकुमार कुंवर, केंद्रीय विद्यालय संगठन के आयुक्त संतोष मल्ल, उपायुक्त डीटीएस राव, प्रधानाचार्य अमरजीत सिंह सहित वाराणसी संभाग के विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों के प्रधानाचार्य व स्टाफ मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed