{"_id":"5c84a562bdec22146a72c125","slug":"cbi-will-ask-the-interpol-and-uk-authorities-to-arrest-nirav-modi-with-immediate-effect","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीरव मोदी की गिरफ्तारी के लिए इंटरपोल और ब्रिटेन से बात करेगा भारत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नीरव मोदी की गिरफ्तारी के लिए इंटरपोल और ब्रिटेन से बात करेगा भारत
Sun, 10 Mar 2019 11:19 AM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अजय सिंह
Updated Sun, 10 Mar 2019 11:19 AM IST
विज्ञापन
नीरव मोदी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब नेशनल बैंक को करोड़ों रुपये का चूना लगाकर विदेश भागने वाले हीरा कारोबारी नीरव मोदी की लंदन में मौजूदगी के सबूत मिल गए हैं। इसके बाद से ही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) इंटरपोल और ब्रिटेन के अधिकारियों के साथ संपर्क में है। एजेंसी का कहना है कि भगोड़े की तुरंत गिरफ्तारी के लिए रेड कॉर्नर नोटिस पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
सीबीआई सूत्रों का कहना है कि एजेंसी ने इंटरपोल से कहा है कि वह इस बात को सुनिश्चित करें कि नीरव वहां से कहीं न भागे क्योंकि हो सकता है कि वह किसी और पहचान के सहारे दूसरे देश चला जाए। अधिकारियों का कहना है कि ब्रिटेन और इंटरपोल ने अगस्त 2018 में खुद यह बताया था कि नीरव मोदी उनके देश में है लेकिन उसके स्थान के बारे में सटीक जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
भारतीय एजेंसियों को यह भी पता चला है कि नीरव लगातार यूरोपीय देशों की यात्रा कर रहा है और भारत, ब्रिटेन और अमेरिका में उसके खिलाफ होने वाली कार्रवाई को लेकर अपने वकीलों से बातचीत कर रहा है। पिछले साल उसने जिन देशों की यात्रा की है उनमें फ्रांस, हांगकांग, अमेरिका और बेल्जियम शामिल हैं।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने कहा, 'चूंकी उसके स्थान की सटीक जानकारी अब मिल चुकी है। ऐसे में पहला कदम अब उसे गिरफ्तार करना होना चाहिए क्योंकि उसके खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक षड्यंत्र और मनी लांडरिंग से जुड़े पर्याप्त सबूतों को प्रत्यर्पण अनुरोध के साथ ब्रिटेन को सौंपा जा चुका है। उसके भारतीय पासपोर्ट को निरस्त कर दिया गया है। इसका मतलब यह है कि ब्रिटेन अधिकारियों को उन दस्तावेजों को जब्त कर लेना चाहिए जिनके आधार पर वर्तमान में वह यात्रा कर रहा है।'
जैसे ही नीरव मोदी को गिरफ्तार किया जाएगा, वैसे ही सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय की एक संयुक्त टीम को भारत से लंदन भेजा जाएगा ताकि उसके प्रत्यर्पण के ट्रायल में मदद की जा सके। नीरव के खिलाफ जुलाई में रेड कॉर्नर नोटिस, इंटरनेशनल अरेस्ट वारंट जारी किया जा चुका है। इसके साथ ही पिछले साल ब्रिटेन को उसके प्रत्यर्पण के लिए अनुरोध भेजा गया है। उसपर पंजाब नेशनल बैंक के साथ 14,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है।