{"_id":"5cbf4364bdec221402336f80","slug":"cbi-vs-cbi-cbi-submits-status-report-of-inquiry-in-delhi-high-court-in-rakesh-asthana-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई बनाम सीबीआई: अस्थाना मामले में सीबीआई ने पेश की जांच स्टेटस रिपोर्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीबीआई बनाम सीबीआई: अस्थाना मामले में सीबीआई ने पेश की जांच स्टेटस रिपोर्ट
Tue, 23 Apr 2019 11:02 PM IST
अमर शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 23 Apr 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
राकेश अस्थाना
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई के पूर्व विशेष निदेशक राकेश अस्थाना के मामले में मंगलवार को दिल्ली हाईकोर्ट में सीलबंद कवर में रिपोर्ट पेश की गई। पिछली सुनवाई पर कोर्ट ने एजेंसी को फटकार लगाते हुए जांच की प्रगति पर रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया था। एजेंसी ने अर्जी दायर कर जांच पूरी करने के लिए छह माह का समय मांगा है, जिसका आरोपियों ने विरोध किया है। हाईकोर्ट अब आरोपियों की दलीलें सुनेगी।
जस्टिस मुक्ता गुप्ता ने एजेंसी की ओर से स्टेटस रिपोर्ट पर विचार करने के बाद पूछा कि जांच पूरी करने में कितना समय लगेगा। इस पर एजेंसी ने कहा कि जांच पूरी करने के लिए छह माह का समय चाहिए। बचाव पक्ष के वकीलों ने इसका विरोध करते हुए कहा कि एजेंसी को इतना समय नहीं दिया जाना चाहिए।
बचाव पक्ष के वकील इसके विरोध में कोर्ट में दलीलें पेश करना चाहते हैं। इसके बाद कोर्ट ने सुनवाई के लिए 22 मई की तारीख तय कर दी।
बताते चलें कि 11 जनवरी को हाईकोर्ट ने अपने आदेश में सीबीआई से इस मामले की जांच 10 सप्ताह में पूरी करने का निर्देश दिया था। बावजूद इसके जांच पूरी नहीं होने पर हाईकोर्ट ने 12 अप्रैल को सीबीआई को फटकार लगाई थी।