फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI to send judicial request to UK UAE and South Korea in Sanjay Bhandari case

Big News: संजय भंडारी मामले में तीन देशों को न्यायिक अनुरोध भेजेगी CBI, अगरतला में 1.1 करोड़ की हेरोइन जब्त

Wed, 05 Jul 2023 07:17 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Wed, 05 Jul 2023 07:17 AM IST
सार

अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि आरोपी व्यक्तियों व कंपनियों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए यूएई, ब्रिटेन और दक्षिण कोरिया को न्यायिक अनुरोध जारी करने के लिए तीन अनुरोध दायर की हैं।

विज्ञापन
CBI to send judicial request to UK UAE and South Korea in Sanjay Bhandari case
सीबीआई की छापेमारी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय जांच ब्यूरो गुजरात में ओएनजीसी पेट्रो एडिशंस लि. के एक संयंत्र से जुड़े अनुबंध को प्रभावित करने एवं लॉबिस्ट संजय भंडारी के खिलाफ रिश्वत के एक मामले में ब्रिटेन, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और दक्षिण कोरिया को न्यायिक अनुरोध भेजेगी। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि आरोपी व्यक्तियों व कंपनियों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए यूएई, ब्रिटेन और दक्षिण कोरिया को न्यायिक अनुरोध जारी करने के लिए तीन अनुरोध दायर की हैं। किसी विदेशी अदालत की सहायता प्राप्त करने के लिए न्यायिक अनुरोध भेजा जाता है। 
विज्ञापन


अगरतला में 1.1 करोड़ की हेरोइन जब्त
असम राइफल्स ने पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में 276 ग्राम से अधिक हेरोइन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया   है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 1.1 करोड़ है। अधिकारी ने बताया कि फिलहाल आगे की कार्रवाई के लिए मामला जिरीघाट पुलिस को सौंप दिया गया है। इससे पहले रविवार को एक अभियान के तहत असम राइफल्स (पूर्व) ने जोखावथार के मेलबुक के सामान्य क्षेत्र में अवैध सुपारी के 150 बैग और 1.07 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त की गई थी। 
विज्ञापन


वित्तीय लेनदेन डिजिटल माध्यम से करें विश्वविद्यालय : यूजीसी
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों को फीस और वित्तीय लेनदेन के लिए डिजिटल माध्यम का प्रयोग करने का निर्देश दिया। यूजीसी सचिव प्रोफेसर मनीष जोशी की ओर से इस संबंध में राज्यों के शिक्षा सचिव और विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को पत्र लिखा गया है। इसके मुताबिक, संस्थान कैंपस में 'जागरूकता कार्यक्रम चलाएं ताकि अधिक से अधिक लोग डिजिटल भुगतान से जुड़ सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तमिलनाडु : राशन की दुकानों पर 60 रुपये किलो मिलने लगा टमाटर
टमाटर की बढ़ती कीमतों को काबू करने के लिए तमिलनाडु सरकार ने मंगलवार को चेन्नई में 82 दुकानों पर 60 रुपये प्रति किलो पर इसकी बिक्री शुरू की है। सहकारिता मंत्री केआर पेरियाकरुप्पन ने कहा कि जरूरत पड़ने पर इस पहल को राज्य के अन्य हिस्सों में भी शुरू किया जाएगा। यह निर्णय सोमवार शाम सचिवालय में मंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में किया गया था। 

अरुणाचल और लद्दाख में भूकंप के झटके, 4 से अधिक की तीव्रता
अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग में मंगलवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.5 मापी गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप दोपहर 12:55 बजे आया। इसका केंद्र 61 किमी की गहराई में था। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख और कारगिल में मंगलवार सुबह 7:38 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.7 मापी गई। हालांकि, इस दौरान किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की खबर नहीं है। 


नार्को-आतंकवाद में गिरफ्तार दो भाइयों का घर कुर्क किया
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने पंजाब के अमृतसर जिले में पाकिस्तान प्रायोजित नार्को-आतंकवाद मामले में गिरफ्तार दो भाइयों के घर को कुर्क किया है। संघीय एजेंसी के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि बिक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की और उनके भाई मनिंदर सिंह उर्फ मणि की आवासीय संपत्ति को आतंकी गतिविधियों से प्राप्त आय के रूप में नामित किए जाने के बाद गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत कुर्क किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed