{"_id":"5b6b4e284f1c1ba13e8b5ce1","slug":"cbi-to-investigation-against-cambridge-analyca-data-theft-case","type":"story","status":"publish","title_hn":" फेसबुक डाटा लीक मामलाः सीबीआई ने कैंब्रिज एनालिटिका के खिलाफ शुरू की प्रारंभिक जांच","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
फेसबुक डाटा लीक मामलाः सीबीआई ने कैंब्रिज एनालिटिका के खिलाफ शुरू की प्रारंभिक जांच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 09 Aug 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई ने भारतीयों के फेसबुक डाटा लीक मामले में ब्रिटिश कंपनी कैंब्रिज एनालिटिका के खिलाफ प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। सरकार की तरफ से हरी झंडी मिलने के बाद केंद्रीय जांच एजेंसी डाटा लीक मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन
इससे पहले सीबीाई ने कहा था कि इस मामले में जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। मालूम हो कि अमेरिकी सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने इस साल अप्रैल में 5.62 लाख भारतीय लोगों के डाटा लीक होने की बात स्वीकार की थी।
विज्ञापन
कंपनी की तरफ से इसमें कैंब्रिज एनाटलिटिका का नाम लिया गया था। फेसबुक ने कहा था कि ब्रिटिश कंपनी ने इसके लिए उनकी सहमति नहीं ली।
इससे पहले केंद्रीय इलेक्ट्रोनिक और सूचना प्रोद्यौगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने संसद में कहा था कि सरकार ने इस मामले की जांच के लिए सीबीआई से कहा है।
विज्ञापन
कैंब्रिज एनालिटिका मामले में प्रसाद ने संसद में कहा, ‘ऐसा लगता है कि कैंब्रिज एनालिटिका गलत तरीके से भारतीय नागरिकों का डाटा हासिल करने में जुटी थी, जिसका दुरुपयोग हो सकता था।’ मालूम हो कि फेसबुक के भारत में 20 करोड़ यूजर्स हैं।