{"_id":"64e270ea52aa803f7d078aa4","slug":"cbi-takes-over-probe-into-encounter-killing-of-sengbath-marak-in-meghalaya-village-in-2015-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBI: अब सीबीआई करेगी सेंगबाथ मराक की मुठभेड़ में हत्या मामले की जांच; 2015 का है केस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
CBI: अब सीबीआई करेगी सेंगबाथ मराक की मुठभेड़ में हत्या मामले की जांच; 2015 का है केस
Mon, 21 Aug 2023 01:30 AM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Mon, 21 Aug 2023 01:30 AM IST
सार
सीबीआई ने मेघालय पुलिस से मामले को कब्जे में ले लिया है। इसमें दो एफआईआर दर्ज की गई हैं। एक राज्य पुलिस की सूचना के आधार पर दर्ज की गई है और दूसरी मारक के पिता की शिकायत के आधार पर दर्ज की गई है कि मुठभेड़ फर्जी थी।
विज्ञापन
सीबीआई
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
साल 2015 में मेघालय के एक गांव में कथित तौर पर पुलिस द्वारा मुठभेड़ में सेंगबाथ मराक की हत्या के मामले की जांच अब सीबीआई करेगी। केंद्रीय एजेंसी ने मेघालय हाई कोर्ट के आदेश के बाद अब इस मामले में सीबीआई ने दो मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रविवार को इस बारे में अधिकारियों ने जानकारी दी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पुलिस को चार मार्च, 2015 को राज्य के ओरागिटोक गांव में पुलिस को गारो नेशनल लिबरेशन आर्मी (जीएनएलए) के उग्रवादियों के एक स्कूल में छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके आधार पर जब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उग्रवादियों से आत्मसमर्पण के लिए कहा। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ भी हुई थी। इसी मुठभेड़ के दौरान सेंगबाथ मराक की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
इस मामले में मराक के पिता ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और दावा किया था कि उनके बेटे को फर्जी मुठभेड़ में मार दिया गया था। इसके बाद हाई कोर्ट ने इस साल मई में उस मुठभेड़ मामले की जांच का आदेश दिया था।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि सीबीआई ने मेघालय पुलिस से मामले को कब्जे में ले लिया है। इसमें दो एफआईआर दर्ज की गई हैं। एक राज्य पुलिस की सूचना के आधार पर दर्ज की गई है और दूसरी मारक के पिता की शिकायत के आधार पर दर्ज की गई है कि मुठभेड़ फर्जी थी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अपराध इकाई को मामले की जांच का काम सौंपा गया है।