{"_id":"62ed5563f9e0564f42189d40","slug":"cbi-summons-tmc-anubrata-mondal-in-cattle-smuggling-case-latest-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBI: तस्करी मामले में तृणमूल नेता अनुब्रत मंडल को सीबीआई ने तबल किया, जानें पूरा मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
CBI: तस्करी मामले में तृणमूल नेता अनुब्रत मंडल को सीबीआई ने तबल किया, जानें पूरा मामला
Fri, 05 Aug 2022 11:07 PM IST
अभिषेक दीक्षित
एन. अर्जुन, अमर उजाला, कोलकाता
एन. अर्जुन, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 05 Aug 2022 11:07 PM IST
सार
मवेशी तस्करी मामले में अभी दो दिन पहले ही केंद्रीय एजेंसी ने बीरभूम जिले में उनके करीबी लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की थी जहां से भारी संख्या में नकदी बरामद हुए थे। इसके बाद अब उन्हें तलब किया गया है।
विज्ञापन
सीबीआई
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मवेशी तस्करी कांड में बीरभूम जिले के बाहुबली तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष अनुब्रत मंडल को सीबीआई ने फिर तलब किया है। सोमवार सुबह 11 बजे निजाम पैलेस स्थित सीबीआई दफ्तर में हाजिर होने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
दरअसल, मवेशी तस्करी मामले में अभी दो दिन पहले ही केंद्रीय एजेंसी ने बीरभूम जिले में उनके करीबी लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की थी जहां से भारी संख्या में नकदी बरामद हुए थे। इसके बाद अब उन्हें तलब किया गया है।
विज्ञापन
इसी के साथ राजनीतिक गलियारे में चर्चा तेज हो गई है कि ईडी द्वारा पार्थ चटर्जी को गिरफ्तार किए जाने के बाद क्या सीबीआई भी इस मामले में अनुब्रत को गिरफ्तार करेगी? इस बार देखना यह है कि अनुब्रत सोमवार को सीबीआई के सामने हाजिर होते हैं या नहीं, क्योंकि इससे पहले भी वह कई बार सीबीआई के समन पर हाजिर नहीं हुए थे।
विज्ञापन