{"_id":"631636eba04f075d974e7e4c","slug":"cbi-summons-officers-of-four-banks-in-animal-smuggling-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु तस्करी मामला: सीबीआई ने चार बैंकों के अधिकारियों को किया तलब, अनुब्रत मंडल के बारे में करेंगे पूछताछ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पशु तस्करी मामला: सीबीआई ने चार बैंकों के अधिकारियों को किया तलब, अनुब्रत मंडल के बारे में करेंगे पूछताछ
Mon, 05 Sep 2022 11:20 PM IST
शिव शरण शुक्ला
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Mon, 05 Sep 2022 11:20 PM IST
सार
सीबीआई ने अनुब्रत और उनके करीबियों के यहां से 16.97 करोड़ रुपये का फिक्स्ड डिपाजिट जब्त किया था। सीबीआई का मानना है कि पशु तस्करी के पैसे को ही फिक्स्ड डिपाजिट किया गया है। इसी मामले में पूछताछ के लिए सीबीआई ने चार बैंकों के अधिकारियों को तलब किया है।
विज्ञापन
सीबीआई(सांकेतिक)
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पशु तस्करी मामले में गिरफ्तार तृणमूल कांग्रेस के बाहुबली नेता अनुब्रत मंडल के बैंक खातों के लेनदेन तथा आय के स्रोत का पता लगाने के लिए सीबीआई ने सोमवार को बीरभूम जिले के बोलपुर तथा सिउड़ी के चार सरकारी बैंकों के अधिकारियों को कोलकाता तलब किया है। सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई जानना चाहती है कि मंडल और उसके करीबियों के पास इनता पैसा कहां से आया और ये लेन-देन कैसे होता था।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सीबीआई ने अनुब्रत और उनके करीबियों के यहां से 16.97 करोड़ रुपये का फिक्स्ड डिपाजिट जब्त किया था। सीबीआई का मानना है कि पशु तस्करी के पैसे को ही फिक्स्ड डिपाजिट किया गया है। बता दें कि कि सीबीआई की टीम ने पिछले दिनों अनुब्रत मंडल के अकाउंटेंट मनीष कोठारी से मंडल तथा उनकी पुत्री सुकन्या से जुड़ी कंपनियों के बैलेंस शीट को लेकर पूछताछ की थी। सीबीआई को यह भी शंका है कि इन कंपनियों के जरिए मवेशी तस्करी की काली कमाई को सफेद किया गया था।
विज्ञापन