फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI summons nine close aides of Shahjahan Sheikh over Sandeshkhali ED attack case

Bengal: ईडी अधिकारियों पर हमले के मामले में शाहजहां शेख के नौ करीबियों को समन, आज सीबीआई के समक्ष पेशी

Mon, 11 Mar 2024 02:19 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 11 Mar 2024 02:19 PM IST
सार

सीबीआई ने पांच जनवरी की घटनाओं से संबंधित तीन मामलों की जांच अपने हाथ में ले ली है। बता दें कि राशन वितरण घोटला मामले में एजेंसी की जांच के सिलसिले में तलाशी लेने गए ईडी के अधिकारियों पर करीब एक हजार लोगों ने हमला कर दिया था। 

विज्ञापन
CBI summons nine close aides of Shahjahan Sheikh over Sandeshkhali ED attack case
सीबीआई (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने निलंबित टीएमसी नेता शाहजहां शेख के नौ करीबी सहयोगियों को समन भेजा है। एजेंसी ने उन्हें सोमवार को यानी की आज पेश होने के लिए कहा है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है। सीबीआई को इन सभी नौ लोगों पर पांच जनवरी को शाहजहां शेख के आवास पर छापेमारी के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों पर हमला करने में शामिल होने का संदेह है। इस बीच सीबीआई ने आज सरबेरिया के एक पंचायत प्रधान सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी शेख शाहजहां के सहयोगी हैं, जिन्हें पहले गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन


सीबीआई ने पांच जनवरी की घटनाओं से संबंधित तीन मामलों की जांच अपने हाथ में ले ली है। बता दें कि राशन वितरण घोटला मामले में एजेंसी की जांच के सिलसिले में तलाशी लेने गए ईडी के अधिकारियों पर करीब एक हजार लोगों ने हमला कर दिया था। इस मामले में राज्य के एक पूर्व मंत्री को भी गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, ईडी अधिकारियों पर हुए इस हमले के बाद ही शाहजहां शेख फरार हो गया था। हाई कोर्ट के आदेश के बाद शाहजहां शेख को 29 फरवरी को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


संदेशखाली की महिलाओं ने भी लगाया आरोप
संदेशखाली में स्थानीय महिलाओं ने निलंबित टीएमसी नेता शेख शाहजहां और उनके सहयोगियों पर जबरन उनके जमीनों पर कब्जा करने और उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। इस मामले में भाजपा ने राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी टीएमसी पर शाहजहां शेख को बचाने का आरोप लगाया था। वहीं टीएमसी ने इन आरोपों का पलटवार करते हुए भाजपा पर राज्य में राजनीति करने का आरोप लगाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed