फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI starts grilling ex principal of RG Kar Hospital, others in financial irregularities case news in hindi

West Bengal: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष, एक अन्य का पॉलीग्राफ टेस्ट; हो सकते हैं बड़े खुलासे

Mon, 26 Aug 2024 01:29 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 26 Aug 2024 01:29 PM IST
सार

आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक अख्तर अली के अनुसार, अपने कार्यकाल के दौरान संदीप घोष अपने सहयोगियों के साथ स्वास्थ्य विभाग और कॉलेज परिषद की अनुमति के बिना फूड स्टॉल, कैफे और कैंटीन के लिए टेंडर जारी किया था।

विज्ञापन
CBI starts grilling ex principal of RG Kar Hospital, others in financial irregularities case news in hindi
सीबीआई - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में वित्तीय अनियमितताओं की चल रही जांच के मामले में सीबीआई ने पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और पूर्व चिकित्सा अधीक्षक और उप प्रिंसिपल संजय वशिष्ठ से पूछताछ शुरू की। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सोमवार को आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (आरजीकेएमसीएच) के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के पॉलीग्राफ टेस्ट का दूसरा राउंड पूरा किया। इससे पहले, सीबीआई सूत्रों ने कहा था कि ये टेस्ट केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (सीएफएसएल) की टीम द्वारा आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


इससे पहले, सीबीआई अधिकारियों ने घटना के संबंध में गिरफ्तार आरोपी संजय रॉय का पॉलीग्राफ टेस्ट कराया। गौरतलब है कि रविवार को उनका लेयरेड वायस टेस्ट किया गया था जो कि पॉलीग्राफी टेस्ट का ही हिस्सा है। संदीप घोष के बेलियाघाटा आवास पर सीबीआई ने रविवार को तलाशी भी ली। वे आज सुबह अपने दस्तावेजों के साथ सॉल्ट लेक स्थित सीबीआई कार्यालय पहुंचे। सीबीआई अधिकारियों ने संजय वशिष्ठ के आवास की भी तलाशी ली।
विज्ञापन


एक अधिकारी ने कहा, "कल तलाशी अभियान के बाद हमारे पास उनके लिए कई सवाल हैं। रविवार को सीबीआई ने संदीप घोष और संजय वश्ष्ठ समेत 13 लोगों के परिसर की तलाशी ली।" सीबीआई की भष्टाचार निरोधक इकाई ने मरीजों के प्रबंधन और देखभाल के लिए सामग्री की आपूर्ति में लगे लोगों के आवासों और कार्यालयों में भी तलाशी ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक अख्तर अली के अनुसार, अपने कार्यकाल के दौरान संदीप घोष अपने सहयोगियों के साथ स्वास्थ्य विभाग और कॉलेज परिषद की अनुमति के बिना फूड स्टॉल, कैफे, कैंटीन के लिए टेंडर जारी किया था। अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से मालूम चला कि तीन व्यापारियों को यह अवैध टेंडर मिला।

बता दें कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में प्रशिक्षु महिला से दुष्कर्म और हत्या के मामले की जांच के बीच ही वित्तीय गड़बड़ी का खुलासा हुआ। महिला डॉक्टर की हत्या के तुरंत बाद ही संदीप घोष ने प्रिंसिपल के पद से इस्तीफा दे दिया था। 


कैसे आया संदीप घोष का नाम?
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के साथ दरिंदगी की घटना गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात की है। मृतक मेडिकल कॉलेज में चेस्ट मेडिसिन विभाग की स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष की छात्रा और प्रशिक्षु डॉक्टर थीं। गुरुवार को अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद रात के 12 बजे उसने अपने दोस्तों के साथ डिनर किया। इसके बाद से महिला डॉक्टर का कोई पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह उस वक्त मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया जब चौथी मंजिल के सेमिनार हॉल से अर्ध नग्न अवस्था में डॉक्टर का शव बरामद हुआ। घटनास्थल से मृतक का मोबाइल फोन और लैपटॉप बरामद किया गया। पोस्टमॉर्टम की शुरुआती रिपोर्ट से पता चला है कि महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। जूनियर महिला डॉक्टर का शव गद्दे पर पड़ा हुआ था और गद्दे पर खून के धब्बे मिले। शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि मृतक महिला डॉक्टर के मुंह और दोनों आंखों पर था। गुप्तांगों पर खून के निशान और चेहरे पर नाखून के निशान पाए गए। होठ, गर्दन, पेट, बाएं टखने और दाहिने हाथ की उंगली पर चोट के निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed