फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI Special court sentences two officers for Bofors related case

बोफोर्स: भ्रष्ट अधिकारियों को मिली दो साल की सजा, यूं की थी धोखाधड़ी

Sun, 07 Jan 2018 04:56 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Sun, 07 Jan 2018 04:56 PM IST
विज्ञापन
CBI Special court sentences two officers for Bofors related case

बोफोर्स तोप खरीद संबंधी एक मामले में मुंबई स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने निजी कंपनी के दो अधिकारियों को दोषी करार दिया है। दोनों को आपराधिक साजिश रचने और धोखाधड़ी के आरोप में दो-दो साल की सजा सुनाई है। 

विज्ञापन


अतिरिक्त मुख्य सत्र न्यायाधीश लक्ष्मीकांत बिडवई ने जयंत आयल मिल्स के निदेशक अभय वी उदेशी और कंपनी के कर्मचारी हरीश पांड्या को दोषी ठहराया है। हाल में जारी आदेश में अदालत ने कहा, कि इस धोखाधड़ी से अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारत सरकार की साख को नुकसान पहुंचा है। यह पूरी तरह धोखाधड़ी का मामला है। 
विज्ञापन


25 साल पुराना केस
भारत सरकार ने 1986 में स्वीडन की कंपनी बोफोर्स से 400 155-एमएम की होवित्जर तोप खरीदने का सौदा किया। 1437 करोड़ के इस सौदे में एक शर्त यह भी थी कि तोप बेचने के बदलने बोफोर्स भारत से कुछ सामान जैसे कॉफी, कैस्टर ऑयल और उसके सह उत्पाद जैसे सामानों का आयात करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत सरकार ने इन सामानों के निर्यात के लिए स्टेट ट्रेडिंग कार्पोरेशन (एसटीसी) को नोडल एजेंसी बनाया। वहीं बोफोर्स ने इसके लिए लंदन की कंपनी एलेक्जेंडर क्रिक्टान कार्पोरेशन को नामांकित किया। 

यूं हुई धोखाधड़ी
जयंत आयल मिल्स लंदन स्थिति कंपनी के जरिए बोफोर्स को कैस्टर ऑयल और उसके बाईप्रोडक्ट देने को राजी हुई। जयंती आयल को निर्यात पर 0.5 फीसदी सेवा कर एसटीसी को देना था। पर जयंत आयल मिल ने 56 मीट्रिक टन स्टेरिक एसिड निर्यात के फर्जी दस्तावेज और एसटीसी के नाम एक चेक तैयार किया, जबकि यह निर्यात हुआ ही नहीं।


कंपनी ने लंदन की एलेक्जेंडर क्रिक्टान कार्पोरेशन में भी फर्जी दस्तावेज जमा कराए। एसटीसी के अधिकारियों ने गड़बड़ी मिलने पर सीबीआई को सूचित किया, जिसने 1992 में जांच शुरू की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed