{"_id":"6384be6cd3330e547c1a3586","slug":"cbi-special-court-extends-till-12th-december-judicial-custody-of-partha-chatterjee-in-wbssc-scam-connection","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल शिक्षक घोटाला: पार्थ सहित सात की न्यायिक हिरासत 14 दिन और बढ़ी, 12 दिसंबर तक जेल में ही रहना होगा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल शिक्षक घोटाला: पार्थ सहित सात की न्यायिक हिरासत 14 दिन और बढ़ी, 12 दिसंबर तक जेल में ही रहना होगा
Mon, 28 Nov 2022 07:28 PM IST
अभिषेक दीक्षित
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 28 Nov 2022 07:28 PM IST
विज्ञापन
पार्थ चटर्जी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगाल शिक्षक घोटाला मामले में कोर्ट ने सोमवार को एक बार फिर पूर्व मंत्री और तृणमूल से निष्कासित पार्थ चटर्जी की जमानत अर्जी एक बार फिर खारिज कर दी और उनकी न्यायिक हिरासत 14 दिन और बढ़ा दी। अलीपुर कोर्ट ने पार्थ सहित 7 लोगों को 12 दिसंबर तक जेल में रखने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
पार्थर के वकील ने उम्र और बीमारी के आधार पर जमानत के लिए अर्जी दी। उन्होंने दावा किया कि पूर्व शिक्षा मंत्री का नाम प्राथमिकी में नहीं है। पाँच नाम थे। जिनमें से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य दो का नाम चार्जशीट में है। लेकिन कोई गिरफ्तारी नहीं हुई।
विज्ञापन
सीबीआई की ओर से तर्क दिया जा रहा है कि दोनों व्यक्ति जांच में सहयोग कर रहे हैं। इस दौरान पार्थ के वकीलों ने कहा कि पार्थ राजनीतिक षडयंत्र का शिकार हुए हैं।
विज्ञापन