फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI special court clean chit yeddyurappa on bribery scam

भाजपा नेता और कर्नाटक के पूर्व सीएम येदियुरप्पा को सीबीआई अदालत ने दी क्लीन चिट

Thu, 27 Oct 2016 06:52 AM IST
एजेंसी/बेंगलुरु
एजेंसी/बेंगलुरु Updated Thu, 27 Oct 2016 06:52 AM IST
विज्ञापन
CBI special court clean chit yeddyurappa on bribery scam
- फोटो : indian express

सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने वरिष्ठ भाजपा नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री रहे बी एस येदियुरप्पा को बड़ी राहत देते हुए खनन भ्रष्टाचार मामले में घूस लेने के आरोप से उन्हें, उनके दोनों पुत्रों व दामाद को बरी कर दिया है। येदियुरप्पा पर खनन घोटाला मामले में 40 करोड़ की घूस लेने का आरोप था। 

विज्ञापन


मामले का फैसला सुनाते हुए न्यायाधीश आरबी धरमागौदेर ने इस मामले में नौ अन्य आरोपियों को भी बरी कर दिया। दरअसल इस मामले के चलते ही वर्ष 2011 में तत्कालीन लोकायुक्त न्यायमूर्ति संतोष हेगड़े ने येदियुरप्पा पर अभियोग लगाया था, जिसके बाद उन्हें मुख्यमंत्री पद छोड़ना पड़ा था। 
विज्ञापन


सीबीआई ने अक्तूबर 2015 में येदियुरप्पा, उनके पुत्रों बी वाई राघवेन्द्र, बी वाई विजयेन्द्र, दामाद सोहन कुमार, बेल्लारी की एक निजी स्टील कंपनी तथा शिमोगा में पूर्व मुख्यमंत्री के परिवार द्वारा संचालित एक ट्रस्ट के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

खनन भ्रष्टाचार मामले में 40 करोड़ की घूस लेने का आरोप

CBI special court clean chit yeddyurappa on bribery scam

इस आरोप पत्र में आधिकारिक पद का दुरुपयोग करने और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए थे। इस मामले में येदियुरप्पा को अक्तूबर 2011 में तीन हफ्ते तक जेल में भी रहना पड़ा था। बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। फैसले के तुरंत बाद येदियुरप्पा ने ट्वीट किया सत्यमेव जयते, न्याय हुआ, मेरी बात सही साबित हुई। 

फैसले पर खुशी जताते हुए येदियुरप्पा ने संवाददाताओं से कहा, मैं खुश हूं कि मेरे ऊपर लगे झूठे और राजनीति से प्रेरित आरोप खारिज कर दिए गए। इस साल के शुरू में येदियुरप्पा को भाजपा की कर्नाटक इकाई का अध्यक्ष बनाया गया था। 

उन्होंने कहा कि अदालत के फैसले से भाजपा के लाखों कार्यकर्ताओं को राहत मिली है और उन्हें अगले साल राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों में पार्टी को एक बार फिर सत्ता में लाने के लिए नई ऊर्जा मिली है। गौरतलब है कि कर्नाटक में चुनाव होने वाले हैं और बीजेपी के लिए इसे बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है। फिलहाल राज्य में कांग्रेस की सरकार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed