{"_id":"613297f7cf4ec731d546f04c","slug":"cbi-si-abhishek-tiwari-was-given-as-bribe-to-leak-anil-deshmukh-s-investigation-report-iphone-12-pro","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई : अनिल देशमुख की जांच रिपोर्ट लीक करने के लिए एसआई को रिश्वत के तौर पर दिया गया था आईफोन 12 प्रो","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीबीआई : अनिल देशमुख की जांच रिपोर्ट लीक करने के लिए एसआई को रिश्वत के तौर पर दिया गया था आईफोन 12 प्रो
Sat, 04 Sep 2021 03:17 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 04 Sep 2021 03:17 AM IST
सार
- उप-निरीक्षक अभिषेक तिवारी और वकील आनंद डागा को देशमुख के खिलाफ जांच रिपोर्ट लीक करने के आरोप में किया गिरफ्तार
- देशमुख के वकील आनंद डागा ने जांच रिपोर्ट लीक करने के लिए उप निरीक्षक को दी थी रिश्वत
विज्ञापन
महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख की जांच रिपोर्ट लीक करने के लिए सीबीआई के उप निरीक्षक अभिषेक तिवारी को आईफोन 12 प्रो रिश्वत के तौर पर दिया गया था। देशमुख के वकील आनंद डागा ने जांच रिपोर्ट लीक करने के लिए उन्हें रिश्वत दी थी।
विज्ञापन
देशमुख की जांच रिपोर्ट लीक करने का मामला
उप-निरीक्षक अभिषेक तिवारी और वकील आनंद डागा को देशमुख के खिलाफ जांच को प्रभावित करने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अनिल देशमुख ने अप्रैल में मुंबई के पूर्व पुलिस प्रमुख परमबीर सिंह द्वारा भ्रष्टाचार का आरोप लगाए जाने के बाद पद छोड़ दिया था।
विज्ञापन
सीबीआई ने अपनी एफआईआर में कहा है कि अभिषेक तिवारी अनिल देशमुख के खिलाफ मामले की जांच के सिलसिले में पुणे गए थे। ऐसी जानकारी मिली कि वह वकील आनंद डागा से भी मिले और डागा ने सूचना देने के एवज में उन्हें एक आईफोन रिश्वत के तौर पर दी।
विज्ञापन
यही नहीं, वह डागा नियमित तौर पर रिश्वत दे रहा था। एफआईआर की प्रति में लिखा है कि जांच अधिकारी आरएस गुंजियाल के नेतृत्व में डीएसपी और संदिग्ध अभिषेक तिवारी भी पूर्व मंत्री से पूछताछ के लिए 6 अप्रैल को मुंबई गए थे।
जमानत अर्जी दाखिल की
इस बीच, वकील अनिल डागा और सीबीआई के सब इंस्पेक्टर अभिषेक तिवारी ने दिल्ली की एक कोर्ट में जमानत अर्जी दायर की है।
Lawyer Anand Daga and CBI Sub-Inspector Abhishek Tiwari move bail application in a Delhi court in connection with a corruption case relating to leaking some information of a separate case against former Maharashtra Home Minister Anil Deshmukh
— ANI (@ANI) September 4, 2021