{"_id":"63b44c60e4722f2b5654da79","slug":"cbi-searches-premises-of-wcl-officials-premises-in-disproportionate-assets-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nagpur: CBI ने वेस्टर्न कोलफील्ड्स के अधिकारी के परिसरों में ली तलाशी, आय से अधिक संपत्ति मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Nagpur: CBI ने वेस्टर्न कोलफील्ड्स के अधिकारी के परिसरों में ली तलाशी, आय से अधिक संपत्ति मामला
Tue, 03 Jan 2023 09:10 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 03 Jan 2023 09:10 PM IST
सार
डब्ल्यूसीएल के अधिकारी ने कथित तौर पर आय के ज्ञात स्रोतों से ज्यादा 67 लाख रुपये ज्यादा की संपत्ति अर्जित की थी। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से कम से कम सात आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए।
विज्ञापन
CBI
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने नागपुर में आय से अधिक संपत्ति के मामले में वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (डब्ल्यूसीएल) के एक अधिकारी के आवास और कार्यालय परिसरों की तलाशी ली। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि नागपुर और उमरेड में आरोपी अधिकारी के परिसरों में तलाशी ली गई। सीबीआई की नागपुर शाखा के प्रमुख एम.एस.खान ने कहा, 29 दिसंबर, 2022 को आरोपी अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
एक विज्ञप्ति के अनुसार, डब्ल्यूसीएल के अधिकारी ने कथित तौर पर आय के ज्ञात स्रोतों से ज्यादा 67 लाख रुपये ज्यादा की संपत्ति अर्जित की थी। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से कम से कम सात आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए।
विज्ञापन