फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI searches premises of Pharmacy Council of India chief in corruption case

CBI: पीसीआई अध्यक्ष मोंटू पटेल के ठिकानों पर छापेमारी; फार्मेसी कॉलेजों को मान्यता देने में भ्रष्टाचार का आरोप

Fri, 04 Jul 2025 02:27 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Fri, 04 Jul 2025 02:27 PM IST
विज्ञापन
CBI searches premises of Pharmacy Council of India chief in corruption case
सीबीआई। - फोटो : अमर उजाला

सीबीआई ने फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (पीसीआई) के अध्यक्ष मोंटू एम पटेल के परिसरों पर छापेमारी की है। अधिकारियों ने बताया कि मोंटू एम पटेल पर फार्मेसी कॉलेजों के निरीक्षण और अनुमोदन प्रक्रियाओं में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के लिए मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पटेल के खिलाफ यह कार्रवाई प्रारंभिक जांच (पीई) के निष्कर्षों के आधार पर की गई है। जांच के दौरान पता चला था कि उन्होंने कॉलेजों को मंजूरी देने में कथित तौर पर भ्रष्टाचार, नियंत्रण और हेरफेर किया। सीबीआई ने उनके खिलाफ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव की शिकायत के आधार पर जांच और छापेमारी की कार्रवाई। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मामले में फार्मेसी कॉलेजों द्वारा मान्यता प्राप्त करने के तरीकों की जांच की, जिसमें तय नियमों का उल्लंघन और पारदर्शिता की कमी सामने आई।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि आरोप है कि मोंटू पटेल के कार्यकाल में 2023-24 में 391वीं कार्यकारी समिति की बैठक के दौरान महत्वपूर्ण बदलाव किए गए। इन बदलावों के क्रम में उन्होंने भौतिक निरीक्षण को पूरी तरह से बंद कर दिया। और इसके स्थान पर मानक निरीक्षण प्रारूप (एसआईएफ) के ऑनलाइन आवेदनों को लागू किया गया तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से निरीक्षण किए जाने की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि 24 अप्रैल से 5 मई, 2023 तक गूगल लिंक के जरिए कॉलेजों की मान्यता के आवेदन आमंत्रित किए गए। इस दौरान कुल 908 आवेदन प्राप्त हुए और इनमें से 870 को ऑनलाइन निरीक्षण के लिए चुना गया। सीबीआई ने कहा कि ऑनलाइन निरीक्षण में घालमेल का सबसे बड़ा उदाहरण अयोध्या स्थित रामेश्वर प्रसाद सत्य नारायण महाविद्यालय का मामला है।

सीबीआई ने आरोप लगाया है कि निरीक्षकों की नकारात्मक रिपोर्ट के बावजूद पटेल की अध्यक्षता वाली कार्य समिति ने कम से कम छह कॉलेजों- एसएसडी कॉलेज ऑफ फार्मेसी, गगन कॉलेज ऑफ फार्मेसी, शांति देवी जैन डिग्री कॉलेज, हेवर्ड कॉलेज ऑफ फार्मेसी, वीर शिवाजी कॉलेज ऑफ फार्मेसी और सुभावती कॉलेज ऑफ फार्मेसी को मंजूरी दे दी।


सीबीआई ने आरोप लगाया कि मोंटू कुमार पटेल ने कार्य समिति के अज्ञात सदस्यों के साथ आपराधिक साजिश रचते हुए खुद  या अपने गुर्गों के लिए अनुचित लाभ प्राप्त करने के बदले में  इन संस्थाओं के पक्ष में मंजूरी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed