फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI registers FIR against TMC leader Mahua Moitra in cash-for-query case

Mahua Moitra: महुआ के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर; पैसे लेकर सवाल पूछने' के मामले में कार्रवाई

Thu, 21 Mar 2024 11:03 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 21 Mar 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
CBI registers FIR against TMC leader Mahua Moitra in cash-for-query case
महुआ मोइत्रा - फोटो : amar ujala

पैसे लेकर सवाल पूछने के मामले में सीबीआई ने बृहस्पतिवार को टीएमसी नेता और पूर्व सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। सीबीआई ने ये कार्रवाई भ्रष्टाचार रोधी संस्था लोकपाल के निर्देशों पर की। मोइत्रा के खिलाफ भाजपा के लोकसभा सांसद निशिकांत दुबे की ओर से लगाए गए आरोपों पर प्रारंभिक जांच के बाद लोकपाल ने सीबीआई को इसके निर्देश जारी किए हैं। लोकपाल ने सीबीआई को मामले में शिकायतों के सभी पहलुओं की जांच करने के बाद छह महीने में अपने निष्कर्ष देने का निर्देश दिया है। न्यायमूर्ति अभिलाषा कुमारी, सदस्य अर्चना रामसुंदरम और महेंद्र सिंह की लोकपाल पीठ ने अपने आदेश में कहा है कि एक सांसद के रूप में मोइत्रा के खिलाफ लगाए गए आरोप ठोस सबूत पर आधारित हैं और अत्यंत गंभीर प्रकृति के हैं। इस बारे में सच पता लगाने के लिए गहन जांच की आवश्यकता है।

विज्ञापन


पिछले साल दिसंबर में मोइत्रा को अनैतिक आचरण के लिए लोकसभा से निष्कासित कर दिया गया था। उन्होंने अपने निष्कासन को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। वह आगामी लोकसभा चुनाव प. बंगाल की कृष्णानगर सीट से टीएमसी उम्मीदवार के रूप में लड़ेंगी। दुबे ने आरोप लगाया है कि मोइत्रा ने उद्योगपति गौतम अदाणी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य पर हमला करने और इस संबंध में लोकसभा में सवाल पूछने के लिए दुबई स्थित व्यवसायी दर्शन हीरानंदानी से नकदी और उपहार लिए। हालांकि, मोइत्रा ने सभी आरोपों से इन्कार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed