फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI registers case against two Delhi-based pvt companies incl its Directors/Promoters for causing alleged loss of around Rs 466 cr to Yes Bank

यस बैंक मामला: दिल्ली-एनसीआर में कई जगह सीबीआई ने मारे छापे, 466 करोड़ के घपले में कार्रवाई

Wed, 09 Jun 2021 05:14 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार संभव Updated Wed, 09 Jun 2021 05:14 PM IST
सार

वर्तमान मामले में सीबीआई ने रघुबीर कुमार शर्मा, राजेंद्र कुमार मंगल, तापसी महाजन और उनकी कंपनियों ऑयस्टर बिल्डवेल प्रा.लि., अवंथा रियल्टी प्रा.लि. तथा झाबुआ पॉवर लि. के अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
CBI registers case against two Delhi-based pvt companies incl its Directors/Promoters for causing alleged loss of around Rs 466 cr to Yes Bank
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीबीआई ने वर्ष 2017-19 के बीच 466 करोड़ रुपये से अधिक सरकारी धन कथित रूप से यस बैंक में लगाने के मामले में दिल्ली तथा एनसीआर में कई स्थानों पर छापेमारी की। बता दें कि इस मामले में गौतम थापर, अवंथा रियल्टी और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी पहले ही दर्ज हो चुकी है। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि सरकारी धन को कथित तौर पर यस बैंक में लगाने से जुड़े एक अन्य मामले में थापर के खिलाफ पहले ही जांच की जा रही है। यह मामला बैंक के पूर्व प्रमुख राणा कपूर से जुड़ा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि वर्तमान मामले में सीबीआई ने रघुबीर कुमार शर्मा, राजेंद्र कुमार मंगल, तापसी महाजन और उनकी कंपनियों ऑयस्टर बिल्डवेल प्रा.लि., अवंथा रियल्टी प्रा.लि. तथा झाबुआ पॉवर लि. के अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह मामला बैंक के मुख्य सतर्कता अधिकारी आशीष विनोद जोशी की 27 मई 2021 को दी गई शिकायत पर दर्ज किया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि मामला दर्ज करने के बाद सीबीआई के दल ने आरोपियों के परिसरों समेत दिल्ली और एनसीआर में कम से कम 15 स्थानों पर छापे मारे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed