फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI registers case against Padma Shri Leela Samson for irregularities

पद्मश्री लीला पर करोड़ों की हेराफेरी में मामला दर्ज, रह चुकी हैं प्रियंका गांधी की 'डांस टीचर'

Sat, 14 Dec 2019 02:52 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 14 Dec 2019 02:52 PM IST
सार

  • लीला सैमसन पर सीबीआई ने दर्ज किया केस, मिला चुका है पद्मश्री सम्मान
  • कुथम्बलम सभागार के पुनरुद्धार में 7 करोड़ की हेराफेरी का आरोप
  • संगीत नाटक अकादमी की भी रह चुकी हैं पूर्व प्रमुख 

विज्ञापन
CBI registers case against Padma Shri Leela Samson for irregularities
सीबीआई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीबीआई ने संगीत नाटक अकादमी की पूर्व प्रमुख और पद्मश्री से सम्मानित लीला सैमसन के खिलाफ शनिवार को मामला दर्ज किया। लीला पर चेन्नई स्थित कलाक्षेत्र फाउंडेशन के कुथम्बलम सभागार के पुनरुद्धार काम में 7.02 करोड़ रुपये की कथित अनियमितताओं का आरोप है। इस केस में लीला के साथ कुछ अन्य लोगों के खिलाफ भी मामले दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन


जांच एजेंसी ने इस मामले में आरोपियों के घरों की तलाशी भी ली। सीबीआई ने बताया कि लीला के अलावा फाउंडेशन के तत्कालीन मुख्य लेखा अधिकारी टीएस मूर्ति, लेखा अधिकारी एस. रामचंद्रन, अभियांत्रिकी अधिकारी वी श्रीनिवासन और सीएआरडी के मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि संस्कृति मंत्रालय के मुख्य सतर्कता अधिकारी ने शिकायत दी है कि फाउंडेशन के अधिकारियों ने सामान्य वित्त नियमों का उल्लंघन करते हुए ‘सीएआरडी’ के साथ पुनरुद्धार का अनुबंध किया था। लीला केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियंका गांधी की डांस टीचर

भरत नाट्यम में पारंगत लीला ने 1975 में दिल्ली स्थित श्रीराम भारतीय कला केंद्र में भरतनाट्यम विभाग शुरू किया। अभी में वह शास्त्रीय कला संस्थान ‘कलाक्षेत्र’ की निदेशक हैं। कला में उनके योगदान के लिए 2001 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया है।

इसके अलाव 1991 में गांधी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार और 2007 में राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय कानून दिवस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वह प्रियंका गांधी वाड्रा की डांस टीचर भी रह चुकी हैं। भरतनाट्यम के साथ-साथ वे कोरियोग्राफर और लेखक भी हैं।

विवादों से रहा नाता 

कला की दुनिया की मशहूर शख्सियत लीला उस वक्त भी विवादों में रहीं, जब यूपीए सरकार ने 2011 में उन्हें सेंसर बोर्ड अध्यक्ष बनाया। विश्व हिंदू परिषद ने 2014 में आमिर खान स्टारर फिल्म ‘पीके’ को बिना कट पास करने पर उनकी आलोचना की थी।

जबकि दो बोर्ड के सदस्यों ने इसे प्रमाणित करने के बाद इस्तीफा दे दिया था। कथित तौर पर हिंदू दर्शन का उपहास करने और हिंदू भावनाओं को चोट पहुंचाने वाली सामग्री के कारण फिल्म प्रमाण बोर्ड की तत्कालीन अध्यक्ष लीला की आलोचना हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed