फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI registers case against firm dealing in Defence Production for allegedly duping banks of large sums news an

CBI: रक्षा उत्पादन से जुड़ी कंपनी पर बैंक से 30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप, सीबीआई ने दर्ज किया केस

Thu, 06 Jul 2023 09:32 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Thu, 06 Jul 2023 09:32 AM IST
विज्ञापन
CBI registers case against firm dealing in Defence Production for allegedly duping banks of large sums news an
सीबीआई। - फोटो : सोशल मीडिया
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने गुरुवार को दिल्ली की एक फर्म आदिगियर इंटरनेशनल के खिलाफ केस दर्ज किया है। रक्षा उत्पादन से जुड़ी इस कंपनी पर बैंक से कथित तौर पर 30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप हैं। 
विज्ञापन


एफआईआर में कहा गया है कि एक बैंक के वरिष्ठ अफसर ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि आदिगियर इंटरनेशनल ने अपने साझेदारों-गारंटरों के जरिए बेइमानी भरे इरादों और आपराधिक साजिश के तहत कुछ लोकसेवकों और अज्ञात निजी लोगों की मदद से भारतीय बैंक (तब इलाहबाद बैंक) के साथ धोखाधड़ी की, जिससे उसे 31.88 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ और कंपनी को अवैध तरीके से फायदा हुआ। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस साल मार्च में रक्षा मंत्रालय ने आदिगियर इंटरनेशनल के साथ भारतीय सेना के लिए वर्दी और बुलेटप्रूफ बनाने के कॉन्ट्रैक्ट को रद्द कर दिया था और सभी तरह के व्यापार बंद कर दिए थे। इस एफआईआर में आदिगियर इंटरनेशल, पीएन खन्ना, अनु खन्ना, संजय खन्ना, संदीप खन्ना और अन्य को आरोपी बनाया गया है। यह फर्म दिल्ली के नारायणा विहार में है और जिन लोगों के नाम एफआईआर में शामिल हैं, वे फर्म में पार्टनर्स या गारंटर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed