फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI refutes Indrani Mukerjea claim that daughter Sheena Bora is alive

शीना बोरा मर्डर केस: इंद्राणी के तर्क को सीबीआई ने किया खारिज, कहा- शीना के जिंदा होने का दावा कल्पना

Thu, 03 Mar 2022 10:38 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 03 Mar 2022 10:38 PM IST
सार

इंद्राणी ने हाल ही में सीबीआई की विशेष अदालत में आठ पन्नों का आवेदन दाखिल करके दावा किया था कि शीना बोरा जिंदा है। अपनी वकील सना रईस खान के माध्यम से दाखिल आवेदन में मुखर्जी ने मांग की थी कि सीबीआई और अभियोजन पक्ष को जवाबी हलफनामा दाखिल करने का आदेश दिया जाए। 
 

विज्ञापन
CBI refutes Indrani Mukerjea claim that daughter Sheena Bora is alive
शीना बोरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शीना बोरा मर्डर केस में गुरुवार को सीबीआई ने इंद्राणी मुखर्जी के दावे का खंडन किया है। मुबंई में सीबीआई ने सुनवाई के दौरान कहा कि उनकी शीना बोरा के जिंदा होने का दावा करने वाली याचिका कल्पना की उपज है। शीना बोरा का जिंदा होना लगभग असंभव है। गौरतलब है कि इंद्राणी मुखर्जी पर अपनी बेटी शीना बोरा की हत्या का आरोप है। 
विज्ञापन


इंद्राणी ने हाल ही में सीबीआई की विशेष अदालत में आठ पन्नों का आवेदन दाखिल करके दावा किया था कि शीना बोरा जिंदा है। अपनी वकील सना रईस खान के माध्यम से दाखिल आवेदन में मुखर्जी ने मांग की थी कि सीबीआई और अभियोजन पक्ष को जवाबी हलफनामा दाखिल करने का आदेश दिया जाए। 
विज्ञापन


इसमें मुखर्जी ने दावा किया कि जबरन वसूली के मामले में भायखला जेल में बंद पूर्व पुलिस निरीक्षण आशा कोर्के ने उनसे कहा था कि वह जून 2021 में श्रीनगर में शीना बोरा जैसी दिखने वाली एक महिला से मिली थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच एजेंसी ने पिछले हफ्ते अपने जवाब में बताया था कि गहन जांच के बाद उसने मुखर्जी, संजीव खन्ना,श्यामवर राव और पीटर मुखर्जी के खिलाफ हत्या सहित आईपीसी की  गंभीर धाराओं के तहत एक चार्जशीट और दो पूरक चार्जशीट दाखिल किया है। 

सीबीआई ने यह भी बताया कि उनकी अर्जी में कोई दम नहीं है। मुकदमें की सुनवाई में देरी करने के इरादे से इसे दाखिल किया गया है। जांच एजेंसी ने आगे कहा कि अपनी बेटी की  गला घोंटकर हत्या करने और शव को आग लगाकर जलाने में  में आरोपी की मुख्य भूमिका है। 

बेटी की हत्या के बाद शव को दफनाने का आरोप
24 अप्रैल 2012 को अपनी बेटी शीना की हत्या करने के आरोप में मुखर्जी का ट्रायल चल रहा है। उन्हें खार पुलिस ने 25 अगस्त 2015 को गिरफ्तार किया था और वह सितंबर 2015 से बायकुला जेल में बंद है। इंद्राणी पर आरोप था कि उन्होंने मुंबई के बांद्रा में अपनी बेटी शीना की गला दबाकर हत्या कर दी थी और शव को रायगढ़ जिले में दफना दिया था। जांच एजेंसियों का दावा था कि शीना बोरा के अवशेष भी मिले हैं।

इंद्राणी ने बेटी को क्यों दी मौत
पुलिस के मुताबिक, इंद्राणी और शीना के बीच संबंध अच्छे नहीं थे, शीना बोरा इंद्राणी के पहले पति की संतान थी, इंद्राणी शीना के बीच आए दिन विवाद होते रहते थे। इंद्राणी ने शीना को मारने के लिए अपने ड्राइवर के साथ साजिश रची। 2 मई 2012 में इंद्राणी ने शीना को बांद्रा में मिलने के लिए बुलाया। फिर उसे कार में बैठाया। कार में ड्राइवर श्याम राय के अलावा एक शख्स और थाय़  इसके बाद कार में ही शीना की गला दबा कर हत्या कर दी गई। इंद्राणी ने ड्राइवर मनोहर राय को लाश ठिकाना लगाने को कहा। ड्राइवर राय लाश को मुंबई से 100 किलोमीटर दूर रायगढ़ के जंगल में लेकर पहुंचा। पहले तो उसने जलाने की कोशिश की, लेकिन फिर बाद में उसे दफना दिया। 


इस मामले में पुलिस ने इस मामले में पुलिस ने इंद्राणी के पति पीटर मुखर्जी और बेटे राहुल से भी पूछताछ की। बाद में पीटर को गिरफ्तार कर लिया गया। पीटर मुखर्जी भारतीय टीवी इंड्रस्टी का जाना पहचाना नाम है। पीटर ने 2002 में इंद्राणी से शादी की थी।पीटर की यह दूसरी शादी थी।  इंद्राणी के पूर्व पति संजीव खन्ना को भी कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया था.
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed