फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI raids residence of senior SBI officer in Bhopal

भोपाल में एसबीआई के वरिष्ठ अधिकारी के आवास पर सीबीआई ने मारा छापा

Sat, 07 Nov 2020 02:39 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 07 Nov 2020 02:39 AM IST
विज्ञापन
CBI raids residence of senior SBI officer in Bhopal
sbi - फोटो : फाइल फोटो

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को आय से अधिक की संपत्ति अर्जित करने के आरोप में भारतीय स्टेट बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी के भोपाल स्थित आवास पर छापा मारा। अधिकारियों ने बताया कि अधिकारी के खिलाफ आय से 4.68 करोड़ रुपये अधिक की संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


मध्य प्रदेश के भोपाल में भारतीय स्टेट बैंक के स्थानीय प्रधान कार्यालय (एलएचओ) के तत्कालीन सहायक महाप्रबंधक एके जैन ने एक अप्रैल, 2017 से 31 दिसंबर, 2018 के बीच अपने और अपने परिवार के सदस्यों के खाते में कथित रूप से लगभग दो करोड़ 51 लाख रुपये नकद जमा कराए थे। इसके बाद ही वह शक के दायरे में आ गए थे। सीबीआई के प्रवक्ता आरके गौड़ ने एक बयान में बताया कि आरोपी पर अपने आय के ज्ञात स्रोत से अधिक करीब 468.45 लाख रुपये की संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। अधिकारी के अनुसार, उक्त अवधि के आखिर में जैन और उनके परिवार के सदस्यों के खाते में 6.98 करोड़ रुपये थे। उन्होंने बताया कि इसके अलावा उनके पास तीन अचल संपत्ति होने की भी जानकारी मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed