सारदा घोटाला : सेबी के तीन अफसरों के छह ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी
उच्चतम न्यायालय के आदेश पर सारदा घोटाले की जांच सीबीआई कर रही है और अब तक कई आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। सारदा समूह के मालिक सुदीप्त सेन अब भी जेल में है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सारदा घोटाले में सीबीआई ने मुंबई में छह जगहों पर एक साथ छापेमारी की। सीबीआई ने यह छापेमारी सेबी के तीन वरिष्ठ अफसरों के घर और कार्यालय पर की। घोटाले के समय ये तीनों अधिकारी पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में मौजूद थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2009-13 के बीच कोलकाता में पोस्टिंग के दौरान इन अधिकारियों की जो भूमिका थी, वो फिलहाल जांच के दायरे में है।
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने करोड़ों रुपये के सारदा पोंजी घोटाले के मामले के संबंध में सोमवार को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के तीन अधिकारियों के मुंबई स्थित कार्यालयों पर छापेमारी की। एजेंसी के सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सूत्रों ने बताया कि जांच एजेंसी के अधिकारियों ने सेबी के अधिकारियों के पश्चिमी मुंबई क्षेत्र में स्थित आवास पर भी छापेमारी की। सूत्रों ने कहा कि यह अधिकारी पहले कोलकाता में थे और उन पर पोंजी घोटाले के आरोपी की मदद करने का आरोप है।
घोटाला 2009 से 2013 के बीच हुआ था, जिसमें हजारों निवेशकों का पैसा डूब गया था। उच्चतम न्यायालय के आदेश पर सारदा घोटाले की जांच सीबीआई कर रही है और अब तक कई आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। सारदा समूह के मालिक सुदीप्त सेन अब भी जेल में है।
CBI is conducting raids at 6 locations - the residence and office premises of three senior SEBI officials - in Mumbai, in connection with Saradha Ponzi scam. The officials' role came under the scanner during their posting in Kolkata offices during 2009-2013. Details awaited.
— ANI (@ANI) March 22, 2021