पश्चिम बंगाल और नई दिल्ली समेत चार राज्यों में 11 स्थानों पर सीबीआई ने की छापेमारी
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आज पश्चिम बंगाल, नई दिल्ली, बिहार और त्रिपुरा में 11 जगहों पर छापेमारी की। ये छापे पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगनाओं के जिलों में, बिहार के पटना में, त्रिपुरा के अगरतला में और नई दिल्ली में मारे गए। इस दौरान कई दस्तावेज बरामद किए गए।
Central Bureau of Investigation (CBI) today conducted searches at 11 different places in district of North 24 Parganas of West Bengal, Patna (Bihar), Agartala (Tripura) & New Delhi. Incriminating documents have been recovered. pic.twitter.com/1dCLLTrKSB
— ANI (@ANI) July 22, 2019विज्ञापन
सीबीआई की यह छापेमारी पार्थ चक्रवर्ती के स्वामित्व वाली चक्र इन्फ्रास्ट्रक्चर के खिलाफ दर्ज एक मामले से संबंधित हैं। कंपनी और पार्थ पर 87 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। सीबीआई ने अपनी प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि आरोपी व्यक्तियों ने अधिक ब्याज देने के नाम पर जनता से बड़ी मात्रा में राशि जमा की थी।
Searches were conducted in connection with a case registered against Partha Chakraborty & others of Chakra Infrastructure Ltd. over allegations of cheating people to the tune of Rs. 87 crore. https://t.co/iDBdKlfq7M
— ANI (@ANI) July 22, 2019