फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI raids 3 I-T officials & 6 persons including a CA on allegations of criminal conspiracy

हवाला रैकेट और फर्जी कंपनियों के खिलाफ CBI की कार्रवाई, 23 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

Wed, 12 Jul 2017 01:46 PM IST
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी Updated Wed, 12 Jul 2017 01:46 PM IST
विज्ञापन
CBI raids 3 I-T officials & 6 persons including a CA on allegations of criminal conspiracy
सीबीअाई रेड

फर्जी कंपनियों और हवाला रैकिट में शामिल होने वालों के खिलाफ सीबीआई देशभर में ताबड़तोड़ छापेमारी की कार्रवाई कर रही है। पश्चिम बंगाल और रांची सहित 23 जगहों पर छापे मारे हैं। रांची में इनकम टैक्स विभाग के प्रमुख सचिव तपस दत्ता के कोलकाता स्थित घर पर सीबीआई ने छापा मारा है। उनका आवास कोलकाता के सॉल्ट लेक इलाके में है। सीबीआई जांच के दौरान दस्तावेजों को खंगाल रही है।

विज्ञापन


सीबीआई ने इसके अलावा 6 अन्य सीए को आपराधिक षड्यंत्र में शामिल होने के आरोप में उनके स्थानों पर छापा मारा है।सीबीआई ने इन तीनों आईटी अधिकारियों के कोलकाता के 18 और रांची के 5 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। 
विज्ञापन

CBI raids 3 I-T officials & 6 persons including a CA on allegations of criminal conspiracy, taking illegal gratification,criminal misconduct

— ANI (@ANI_news) 12 July 2017

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों आंध्र प्रदेश के विशाखापटनम में पुलिस ने एक बहुत बड़े हवाला रैकेट का भंडाफोड़ करने का दावा किया था। पुलिस ने बताया कि शहर में कोलकाता से संचालित इस रैकेट ने अवैध तरीके से 569 करोड़ रुपये देश से बाहर भेजे हैं। इस मामले में पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया।  

मामले में विशाखापटनम के पुलिस उपायुक्त नवीन गुलाटी ने बताया था कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि इस हवाला रैकेट को बाहर से 680 करोड़ रुपये प्राप्त हुए जिसमें से 569 करोड़ रुपये को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर देश से बाहर भेज दिया गया। यह सारा काला धन है। गुलाटी ने कहा था कि पुलिस को यह भी पता चला कि इस लेन देन के लिए 30 फर्जी कंपनियां खोली गईं और अलग अलग शहरों में कई फर्जी बैंक खाते भी खोले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed