फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI questions karti chidambram in money laundering case

मनी लॉन्ड्रिंग केस: चिदंबरम के बेटे कार्ति से CBI ने दूसरी बार की पूछताछ

Mon, 28 Aug 2017 05:20 PM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली 
एजेंसी/ नई दिल्ली  Updated Mon, 28 Aug 2017 05:20 PM IST
विज्ञापन
CBI questions karti chidambram in money laundering case
कार्ती चिदंबरम (फाइल फोटो)
सीबीआई ने सोमवार को पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम से भ्रष्टाचार के एक मामले में दूसरी बार पूछताछ की। यह जानकारी सीबीआई सूत्रों ने दी। यह मामला उन पर पीटर मुखर्जी और उसकी पत्नी इंद्रानी के एक मीडिया समूह में विदेशी निवेश के लिए कथित तौर पर मंजूरी देने से जुड़ा है। कार्ति सुबह 11:30 बजे सीबीआई मुख्यालय पहुंचे।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि कार्ति के तीन संदिग्ध सहयोगियों भास्कर रमन, रवि विश्वनाथन और मोहनन राकेश से भी मामले के संबंध में पूछताछ की गई। एजेंसी उनसे आईएनएक्स मीडिया समूह को मॉरिशस से विदेशी निवेश स्वीकार करने की विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) द्वारा उस समय दी गई मंजूरी को लेकर पूछताछ कर रही है जब उनके पिता पी चिदंबरम केंद्रीय वित्त मंत्री थे।
विज्ञापन


पढ़ें- पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम की सीबीआई में पेशी, आठ घंटे में पूछे 100 सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि कार्ति द्वारा अप्रत्यक्ष रूप से नियंत्रित एक कंपनी ने आईएनएक्स मीडिया से पैसा लिया जिसे इंद्राणी और पीटर मुखर्जी चलाते हैं, जो फिलहाल इंद्राणी की बेटी की हत्या के आरोप में जेल में हैं। सीबीआई ने इससे पहले 23 अगस्त को भी कार्ति से पूछताछ की थी। 

पी चिदंबरम ने कार्ति पर सीबीआई द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए बयान दिया था कि सरकार उनके बेटे को निशाना बनाने के लिए सीबीआई और अन्य एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है। कांग्रेस के इस वरिष्ठ नेता ने कहा था कि एफआईपीबी ने सैकड़ों मामलों में स्वीकृति दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed