{"_id":"56e355164f1c1b3e268b456d","slug":"cbi-probing-layers-in-sara-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"सारा हत्याकांड की परतें खोलने में जुटी CBI","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सारा हत्याकांड की परतें खोलने में जुटी CBI
ब्यूरो / अमर उजाला, अागरा
Updated Sat, 12 Mar 2016 05:47 AM IST
सार
- सारा की मौत की परतें खोलने में जुटी सीबीआई टीम ने पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक से संपर्क किया
- हादसे में पूर्व मंत्री अमर मणि त्रिपाठी की पुत्रवधू सारा सिंह की मौत हो गई थी
विज्ञापन
सारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व मंत्री अमर मणि त्रिपाठी की पुत्रवधू सारा त्रिपाठी की मौत की गुत्थी सुलझाने में लगी सीबीआई फीरोजाबाद में डेरा डाले है।
विज्ञापन
सारा की मौत की परतें खोलने में जुटी सीबीआई टीम ने पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक से संपर्क किया लेकिन उनके छुट्टी पर होने के चलते बयान नहीं लिए जा सके। इसके बाद टीम के सदस्यों ने थाना उत्तर में पंचनामा भरने वाले उपनिरीक्षक से पूछताछ की।
विज्ञापन
बताते चलें कि नौ जुलाई को 2015 को सिरसागंज थाना क्षेत्र में हुए हादसे में पूर्व मंत्री अमर मणि त्रिपाठी की पुत्रवधू सारा सिंह की मौत हो गई थी। सारा की मौत की खबर पर जिला अस्पताल पहुंची उसकी मां सीमा सिंह ने सारा के पति अमन मणि पर हत्या का आरोप लगाते हुए सिरसागंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
फीरोजाबाद पुलिस से न्याय न मिलने की उम्मीद पर सीमा सिंह ने जांच सीबीआई को ट्रांसफर करा दी। सारा की मौत की जांच करने सीबीआई की टीम ने जिले में दस्तक दी और सारा के शव का पीएम करने वाले चिकित्सक से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन चिकित्सक के अवकाश पर होने के कारण संपर्क नहीं हो सका।
वहीं शुक्रवार दोपहर टीम कोतवाल उत्तर पहुंची। वहां सारा के शव का पंचनामा की कार्रवाई करने वाले उपनिरीक्षक उमर फारूख के बयान दर्ज किए।