फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI probing layers in Sara murder case

सारा हत्याकांड की परतें खोलने में जुटी CBI

Sat, 12 Mar 2016 05:47 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, अागरा
ब्यूरो / अमर उजाला, अागरा Updated Sat, 12 Mar 2016 05:47 AM IST
सार

  • सारा की मौत की परतें खोलने में जुटी सीबीआई टीम ने पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक से संपर्क किया
  • हादसे में पूर्व मंत्री अमर मणि त्रिपाठी की पुत्रवधू सारा सिंह की मौत हो गई थी

विज्ञापन
CBI probing layers in Sara murder case
सारा

विस्तार

पूर्व मंत्री अमर मणि त्रिपाठी की पुत्रवधू सारा त्रिपाठी की मौत की गुत्थी सुलझाने में लगी सीबीआई फीरोजाबाद में डेरा डाले है।

विज्ञापन


सारा की मौत की परतें खोलने में जुटी सीबीआई टीम ने पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक से संपर्क किया लेकिन उनके छुट्टी पर होने के चलते बयान नहीं लिए जा सके। इसके बाद टीम के सदस्यों ने थाना उत्तर में पंचनामा भरने वाले उपनिरीक्षक से पूछताछ की।
विज्ञापन


बताते चलें कि नौ जुलाई को 2015 को सिरसागंज थाना क्षेत्र में हुए हादसे में पूर्व मंत्री अमर मणि त्रिपाठी की पुत्रवधू सारा सिंह की मौत हो गई थी। सारा की मौत की खबर पर जिला अस्पताल पहुंची उसकी मां सीमा सिंह ने सारा के पति अमन मणि पर हत्या का आरोप लगाते हुए सिरसागंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


फीरोजाबाद पुलिस से न्याय न मिलने की उम्मीद पर सीमा सिंह ने जांच सीबीआई को ट्रांसफर करा दी। सारा की मौत की जांच करने सीबीआई की टीम ने जिले में दस्तक दी और सारा के शव का पीएम करने वाले चिकित्सक से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन चिकित्सक के अवकाश पर होने के कारण संपर्क नहीं हो सका।

वहीं शुक्रवार दोपहर टीम कोतवाल उत्तर पहुंची। वहां सारा के शव का पंचनामा की कार्रवाई करने वाले उपनिरीक्षक उमर फारूख के बयान दर्ज किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed