फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI officers will no longer be seen in jeans t shirts and sports shoes orders received to wear formal clothes

जींस, टी-शर्ट और स्पोर्ट्स जूते नहीं: फॉर्मल कपड़े पहनेंगे सीबीआई के अधिकारी

Fri, 04 Jun 2021 04:05 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रियंका तिवारी Updated Fri, 04 Jun 2021 04:05 PM IST
सार

सीबीआई के अधिकारियों के लिए नया ड्रेस कोड निर्धारित किया गया है। महिलाओं को साड़ी व सूट जबकि पुरुष अफसरों को फॉर्मल कपड़े पहनने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
CBI officers will no longer be seen in jeans t shirts and sports shoes orders received to wear formal clothes
सीबीआई अधिकारियों की एक बैठक की फाइल तस्वीर - फोटो : File - CBI

विस्तार

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) अधिकारियों व स्टाफ के पहनावे में बड़े फेरबदल की खबर सामने आई है। दरअसल, अब नए आदेश के तहत ये अधिकारी कार्यालय में ड्यूटी के समय केवल निर्धारित ड्रेस कोड के तहत ही कपड़े पहन सकेंगे। उनके जींस, टी-शर्ट और स्पोर्ट्स शूज पहनने पर मनाही होगी। यह आदेश सीबीआई के नए निदेशक सुबोध कुमार जायसवाल ने दिया है। 

विज्ञापन

दफ्तर में जींस, टी-शर्ट्स और स्पोर्ट्स जूते नहीं चलेंगे
अंग्रेजी अखबार हिन्दुस्तान टाइम्स के मुताबिक, नए निदेशक ने आदेश जारी किया है कि अब सीबीआई के हर अधिकारी या कर्मचारी को कार्यालय में उचित फॉर्मल कपड़े पहने होंगे। उन्होंने कहा कि दफ्तर में जींस, टी-शर्ट्स और स्पोर्ट्स जूते नहीं चलेंगे। इसमें भी पुरुष और महिला अधिकारियों के लिए अलग-अलग निर्देश दिए गए हैं।  पुरुष अधिकारियों को कहा गया है कि वे फॉर्मल शर्ट-पैंट और फॉर्मल जूते ही पहनेंगे। साथ ही उन्हें दाढ़ी बनवाकर ही कार्यालय आना होगा। महिला अफसरों व कर्मियों को आदेश दिया गया है कि वे ड्यूटी के समय केवल साड़ी, सूट और फॉर्मल शर्ट ही पहन सकती हैं। 

विज्ञापन

दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन कराने का दिया आदेश
सीबीआई निदेशक सुबोध कुमार जायसवाल की मंजूरी के साथ उप निदेशक (प्रशासन) अनूप टी मैथ्यू द्वारा जारी आदेश में देशभर में सीबीआई की सभी शाखाओं के प्रमुखों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि इन दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन कराया जाए। नाम न छापने की शर्त पर एक समाचार पत्र से सीबीआई के अधिकारी ने कहा, ‘यह एक संतुलित आदेश है, क्योंकि एक पेशेवर जांच एजेंसी के रूप में प्रत्येक अधिकारी/कर्मचारी को फॉर्मल कपड़े पहनने की जरूरत होती है। हालांकि, पिछले कुछ वर्षों में, विशेष रूप से मंत्रालय के कर्मचारियों ने कैजुअल जैसे जींस और टी-शर्ट पहनना शुरू कर दिया और किसी ने इसे रोका नहीं।। सीबीआई अधिकारियों को कम से कम एक फॉर्मल कॉलर वाली शर्ट, ट्राउजर और जूते पहनने की जरूरत है।’

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed