{"_id":"62b107cee7512115070915b8","slug":"cbi-nabs-joint-drugs-controller-taking-rs-4-lakh-bribe-to-clear-diabetes-injection","type":"story","status":"publish","title_hn":"Diabetes Injection: डायबिटीज इंजेक्शन की मंजूरी के लिए मांगी घूस, संयुक्त औषधि नियंत्रक गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Diabetes Injection: डायबिटीज इंजेक्शन की मंजूरी के लिए मांगी घूस, संयुक्त औषधि नियंत्रक गिरफ्तार
Tue, 21 Jun 2022 05:20 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 21 Jun 2022 05:20 AM IST
सार
सीबीआई अधिकारियों ने कहा कि रिश्वत के लेनदेन की सूचना मिलने के बाद ऑपरेशन को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
सीबीआई (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीबीआई ने भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) कार्यालय में संयुक्त औषधि नियंत्रक एस ईश्वरा रेड्डी को गिरफ्तार किया है। रेड्डी पर बायोकॉन बायोलॉजिक्स के अविकसित उत्पाद ‘इंसुलिन एस्पार्ट’ को मंजूरी देने के बदले 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने कहा कि रिश्वत के लेनदेन की सूचना मिलने के बाद ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। ऑपरेशन के दौरान बायोकॉन बायोलॉजिक्स की तरफ से रिश्वत दे रहे बिचौलिये को रेड्डी के साथ पकड़ा गया। यह कंपनी किरण मजूमदार शॉ के नेतृत्व वाली बायोकॉन की सहयोगी कंपनी है।
विज्ञापन
आरोप है कि रेड्डी ने डायबिटीज इंजेक्शन के बारे में पक्ष में रिपोर्ट भेजने के बदले नौ लाख रुपये मांगे थे। हालांकि इस बारे में अभी बायोकॉन से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
विज्ञापन