{"_id":"598d27754f1c1b13718b4674","slug":"cbi-likely-to-file-petition-in-supreme-court-for-reopening-of-bofors-arms-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिर बाहर निकलेगा बोफोर्स का जिन्न, CBI करेगा सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
फिर बाहर निकलेगा बोफोर्स का जिन्न, CBI करेगा सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल
amarujala.com- Presented by: मोहित
Updated Fri, 11 Aug 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
बोफोर्स तोप
- फोटो : ScoopWhoop
बोफोर्स तोप की खरीददारी में हुए घोटाले का जिन्न एक बार फिर से बाहर निकलने की तैयारी में हैं। सीबीआई इस मामले को लेकर के एक बार फिर से सुप्रीम कोर्ट में स्पेशल लीव पीटिशन दाखिल करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
इस केस के पिटिशनर अजय अग्रवाल ने सीबीआई से दोबारा नए सिरे से केस की जांच शुरू करने की मांग की है। उनका कहना है कि यूपीए सरकार में सोनिया ने सीबीआई पर दबाव डलवाकर मामले में लीपापोती कराई।
विज्ञापन
बता दें कि बोफोर्स केस के आरोपियों को दिल्ली हाईकोर्ट ने मई 2005 में बरी कर दिया था। गौरतलब है कि बोफोर्स तोपों की खरीद के लिए दी गई दलाली को लेकर अस्सी के दशक में जबर्दस्त राजनीतिक भूचाल आया था और इस कांड के चलते 1989 में राजीव गांधी की सरकार भी गिर गई थी।
विज्ञापन
वहीं इससे पहले संसदीय समिति के अधिकतर सदस्यों ने मांग की थी कि इस मामले की सुनवाई फिर से शुरू की जाए। इन सदस्यों ने सीबीआई से मामले को फिर से खोलने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की अपील की थी।