फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI interrogation to cm Virbhadra son

सीबीआई ने वीरभद्र के बेटे से 6 घंटे की पूछताछ

Tue, 21 Jun 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 21 Jun 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
CBI interrogation to cm Virbhadra son

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की आय से अधिक संपत्ति मामले में सीबीआई ने उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह से 6 घंटे तक पूछताछ की। मंगलवार को वह बतौर गवाह सीबीआई मुख्यालय में सुबह 11.30 बजे पेश हुए। उनसे वीरभद्र की संपत्ति के हिसाब-किताब में गड़बड़ी पर सवाल किए गए। जांच एजेंसी ने पिता-पुत्र के दावों में अंतर के बारे में पूछताछ की।

विज्ञापन


सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट में सीबीआई ने कहा था कि विक्रमादित्य को गवाह के तौर पर बुलाया जा रहा है। लिहाजा उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। गौरतलब है कि सीबीआई विक्रमादित्य और उनकी बहन अपराजिता को पूछताछ के लिए समन भेजा था।
विज्ञापन


इन दोनों ने दिल्ली हाईकोर्ट में आशंका जताई थी कि उन्हें पूछताछ के बहाने गिरफ्तार किया जा सकता है। इसी महीने 6.03 करोड़ रुपए की आय से अधिक संपत्ति के मामले में पूछताछ के दौरान वीरभद्र ने उनके बच्चों की संपत्ति के बारे में जवाब देने से इनकार कर दिया था। विक्रमादित्य ने शुरुआती पूछताछ में कहा था कि उन्होंने अपनी संपत्ति का कुछ हिस्सा पिता के पैसे से खरीदा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि सीबीआई के पास वीरभद्र सिंह, उनके सहयोगी और साझेदार के खिलाफ मजबूत केस है, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी और बच्चों के नाम पर संपत्ति खरीदी। गौरतलब है कि 2009-12 के दौरान केंद्रीय मंत्री रहते वीरभद्र सिंह पर 6.03 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed