फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI inquiries to sp tyagi and gautam Khaitan

हेलीकॉप्टर सौदा: त्यागी और खेतान से CBI ने की पूछताछ

Wed, 04 May 2016 08:31 PM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली Updated Wed, 04 May 2016 08:31 PM IST
विज्ञापन
CBI inquiries to sp tyagi and gautam Khaitan

वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदा मामले में सीबीआई ने बुधवार को वायुसेना के पूर्व प्रमुख एसपी त्यागी और वकील गौतम खेतान से पूछताछ की। हाल में एक इतालवी अदालत ने अपने फैसले में कहा था कि 3,600 करोड़ युपये के वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदा मामले में रिश्वत दी गई।

विज्ञापन


जिसके बाद खेतान से सीबीआई ने पहली बार पूछताछ की है। सीबीआई के सूत्रों ने बताया कि जांच टीम के समक्ष उपस्थिति होने दोनों सुबह ही सीबीआई मुख्यालय पहुंचे। त्यागी से जहां लगातार तीसरे दिन पूछताछ हुई, वहीं खेतान इटली में ‘मिलान कोर्ट ऑफ अपील’ के फैसले के बाद पहली बार एजेंसी के समक्ष पेश हुए।
विज्ञापन


पेशे से वकील खेतान एयरोमैट्रिक्स कंपनी के बोर्ड के पूर्व सदस्य हैं। सीबीआई की प्राथमिकी में बतौर आरोपी दर्ज यह कंपनी कथित रूप से रिश्वत की रकम को दूसरे तरीके से निकालने का काम करती थी। सीबीआई के सूत्रों के अनुसार, पूछताछ का मुख्य फोकस इतालवी बिचौलियों, कालरे जिरोसा और गुईदो हाश्के से उनके कथित संबंधों पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई ने त्यागी, उनके रिश्तेदारों और यूरोपीय बिचौलियों सहित 13 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था। वायुसेना के पूर्व प्रमुख पर आरोप है कि उन्होंने हेलीकॉप्टर की उड़ान की उंचाई छह हजार मीटर से घटाकर 4,500 मीटर (15,000 फुट) कर दी, जिसके कारण अगस्ता वेस्टलैंड के हेलीकॉप्टर इस सौदे की दौड़ में शामिल होने की पात्रता हासिल कर सका।

त्यागी ने अपने खिलाफ लगे आरोपों से इनकार किया है और कहा है कि हेलीकॉप्टर के मानदंडों में बदलाव एक सामूहिक फैसला था जिसमें वायुसेना, एसपीजी, एनएसए और अन्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी सम्मिलित थे। 

ईडी ने त्यागी और गुप्ता को भेजे समन
हेलीकॉप्टर सौदा मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी अपनी जांच का दायरा बढ़ाया है। ईडी ने 3,600 करोड़ रुपये के इस सौदे में कथित तौर पर रिश्वत के तौर पर नकदी के ओर-छोर का पता लगाने की शुरुआत कर दी है। ईडी दूसरी दफा इस मामले से जुड़े गवाहों और आरोपियों से पूछताछ करेगा।

पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी से भी बृहस्पतिवार को पूछताछ कर सकता है अगर सीबीआई के समक्ष उनके बयान की रिकॉर्डिंग का काम बुधवार को समाप्त हो जाता है। ईडी इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के नजरिये से जांच कर रहा है।


इस सिलसिले में त्यागी से पूछताछ के बाद उनके रिश्तेदारों और रियल्टी फर्म एमार एमजीएफ के प्रमुख श्रवण गुप्ता से पूछताछ के लिए समन भेजा है। कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि गुप्ता जांच एजेंसियों का सहयोग करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed