फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI has filed chargesheet against Principal, National Defence Academy, Khadakwasla, before a court in Pune

पुणेः फर्जी नियुक्ति मामले में एनडीए खडकवासला के प्रधानाचार्य के खिलाफ आरोप पत्र दायर

Wed, 23 Dec 2020 07:19 PM IST
संजीव कुमार झा एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 23 Dec 2020 07:19 PM IST
विज्ञापन
CBI has filed chargesheet against Principal, National Defence Academy, Khadakwasla, before a court in Pune
सांकेतिक तस्वीर

सीबीआई ने महाराष्ट्र के खड़कवासला स्थित प्रतिष्ठित सैन्य संस्थान राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) के प्रिंसिपल ओमप्रकाश शुक्ला के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। बुधवार को सीबीआई अधिकारियों ने बताया कि शुक्ला के खिलाफ यह आरोप पत्र 12 साल पहले केंद्रीय लोक सेवा आयोग में दाखिल अपने आवेदन में अपने शिक्षण अनुभव के बारे में झूठा दावा करने के मामले में दाखिल किया गया है।

विज्ञापन

सीबीआई ने शुक्ला के खिलाफ 2018 में एनडीए की सिविलियन फैकल्टी में नियुक्तियां करने में की गई गड़बड़ी को लेकर मुकदमा दर्ज किया था। शुक्ला पर आरोप था कि उन्होंने अविश्वसनीय शोध और शिक्षण अनुभव व एपीआई स्कोर के दावों के आधार पर नियुक्तियां कर ली थीं। सीबीआई ने 6 जून, 2018 को शुक्ला के ठिकानों पर छापे भी मारे थे, जिनमें अपराध से जुड़े दस्तावेजों को जब्त किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई प्रवक्ता आरके गौड़ ने बताया कि बुधवार को पुणे स्थित विशेष अदालत में दाखिल आरोप पत्र में सीबीआई ने शुक्ला को अपने शिक्षण कार्य और शोध अनुभव के बारे में यूपीएससी के सामने झूठे दावे करने का आरोपी बताया है। इन दावों के आधार पर ही शुक्ला को 2007-08 में एनडीए में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर के तौर पर नियुक्ति मिली थी। उन्हें 2011 में एनडीए में प्रिंसिपल बना दिया गया था। यह प्रोन्नति भी उनके दावों के आधार पर ही मिली थी। गौड़ के मुताबिक, शुक्ला को रक्षा मंत्रालय से धोखेबाजी करने का आरोपी माना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed