फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI gives clean chit to Oommen Chandy in sexual exploitation case

यौन शोषण मामला: केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी को क्लीन चिट, CBI कर रही थी जांच

Wed, 28 Dec 2022 01:46 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, तिरुवनंतपुरम
पीटीआई, तिरुवनंतपुरम Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 28 Dec 2022 01:46 PM IST
सार

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सनसनीखेज सौर घोटाले में एक मुख्य आरोपी महिला द्वारा लगाए गए यौन शोषण के आरोप में केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी को क्लीन चिट दे दी दै।

विज्ञापन
CBI gives clean chit to Oommen Chandy in sexual exploitation case
केरल के पूर्व सीएम ओमन चांडी - फोटो : PTI

विस्तार

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सनसनीखेज सौर घोटाले में एक मुख्य आरोपी महिला द्वारा लगाए गए यौन शोषण के आरोप में केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता ओमन चांडी को क्लीन चिट देते हुए यहां मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अदालत में एक रिपोर्ट पेश की है।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि सीबीआई ने मंगलवार को यहां अदालत में रेफरल रिपोर्ट सौंपी। पिछले साल सीबीआई ने चांडी, पूर्व केंद्रीय मंत्री के सी वेणुगोपाल और आरोपी महिला द्वारा यौन शोषण के आरोपों से जुड़े अन्य नेताओं के खिलाफ मामलों की जांच अपने हाथ में ली थी।
विज्ञापन


चांडी सहित छह लोगों के खिलाफ मामले पिछले कुछ वर्षों में दर्ज किए गए थे और केरल पुलिस की अपराध शाखा द्वारा महिला की शिकायत के आधार पर जांच की गई थी, जो यूडीएफ सरकार के दौरान करोड़ों के सौर पैनल घोटाले में आरोपी थी। कि 2012 में उनके द्वारा उनका यौन शोषण किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


माकपा के नेतृत्व वाली केरल सरकार ने 2021 की शुरुआत में मामलों की सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। विपक्षी कांग्रेस ने इस कदम को राजनीतिक रूप से प्रेरित करार दिया था, यह कहते हुए कि एलडीएफ सरकार को पार्टी नेताओं के खिलाफ कुछ भी नहीं मिला और उसने निर्णय लिया क्योंकि चुनाव नजदीक थे।


सूत्रों ने कहा कि सीबीआई जांच में पाया गया है कि चांडी के खिलाफ महिला के आरोप का कोई आधार नहीं था क्योंकि यह साबित करने के लिए कोई सबूत नहीं था कि वह उस दिन तत्कालीन मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed