फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI files first FIR in Sandeshkhali case West Bengal news in hindi

Bengal: संदेशखाली मामले में पांच लोगों के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज की पहली FIR, आरोपियों के नामों का खुलासा नहीं

Thu, 25 Apr 2024 03:45 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 25 Apr 2024 03:45 PM IST
सार

कलकत्ता हाई कोर्ट ने 10 अप्रैल को संदेशखाली में महिलाओं के खिलाफ अपराध और जमीन हड़पने के आरोपों की अदालत की निगरानी में सीबीआई जांच का आदेश दिया था। उन्होंने कहा कि न्याय के हित में निष्पक्ष जांच जरूरी है।

विज्ञापन
CBI files first FIR in Sandeshkhali case West Bengal news in hindi
सीबीआई - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में जमीन हड़पने और यौन उत्पीड़न के मामले में सीबीआई ने पांच प्रभावशाली लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह मामला भूमि हड़पने को लेकर है, जहां पीड़ित परिवार की महिलाओं का यौन उत्पीड़न भी किया गया था। हालांकि, सीबीआई ने अभी तक पांचों आरोपियों के नामों का खुलासा नहीं किया है। 
विज्ञापन


कलकत्ता हाई कोर्ट ने 10 अप्रैल को संदेशखाली में महिलाओं के खिलाफ अपराध और जमीन हड़पने के आरोपों की अदालत की निगरानी में सीबीआई जांच का आदेश दिया था। उन्होंने कहा कि न्याय के हित में निष्पक्ष जांच जरूरी है। बता दें कि सीबीआई ने ऐसे मामलों में शिकायत करने के लिए एक ईमेल आईडी भी जारी की थी। इसके जरिए सीबीआई को बड़ी संख्या में शिकायतें प्राप्त हुई। 
विज्ञापन


सीबीआई ने आरोपों का पता लगाने के लिए संदेशखाली में एक टीम भेजी थी, जहां आरोपों को प्रथम दृष्टया सत्यापित किया जा सके। हिंसाग्रस्त क्षेत्र के दौरे के दौरान सीबीआई ने भूमि हड़पने और महिलाओं पर हमले के आरोप में एफआईआर दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या था मामला
कोलकाता से 100 किमी दूर सुंदरबन के सीमावर्ती इलाकों में बसा संदेशखाली में पिछले एक साल से हिंसा जारी है। दरअसल, गांव की महिलाओं ने बीते दिनों आरोप लगाए थे कि टीएमसी नेता शाहजहां शेख और अन्य टीएमसी नेताओं ने उनकी जमीनों पर कब्जा कर लिया और कुछ महिलाओं ने टीएमसी नेताओं पर यौन शोषण के भी आरोप लगाए थे। इसे लेकर संदेशखाली में महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ता भी संदेशखाली में प्रदर्शन कर रहे हैं। शाहजहां शेख राशन घोटाले में आरोपी है और बीते दिनों ईडी टीम पर हुए हमले में भी शाहजहां शेख आरोपी है। वहीं बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भाजपा पर इस मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed