{"_id":"58ff58884f1c1b0b71c0cb66","slug":"cbi-files-corruption-case-against-ranjit-sinha","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोल ब्लॉक घोटाला: CBI ने अपने पूर्व बॉस रंजीत सिन्हा के खिलाफ दर्ज की FIR","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कोल ब्लॉक घोटाला: CBI ने अपने पूर्व बॉस रंजीत सिन्हा के खिलाफ दर्ज की FIR
amarujala.com-Presented by- अकरम
Updated Tue, 25 Apr 2017 08:29 PM IST
विज्ञापन
रंजीत सिन्हा
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मंगलवार को अपने पूर्व निदेशक रंजीत सिन्हा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। रंजीत सिन्हा पर आरोप है कि उन्होंने सीबीआई का प्रमुख रहते अपने कार्यकाल के दौरान कोल ब्लॉक घोटाले की जांच को प्रभावित करने की कोशिश की। सीबीआई के इतिहास में यह दूसर मौका है जब सीबीआई अपने पूर्व निदेशक के खिलाफ आपराधिक मामले की जांच करेगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- कोयला घोटाले में पांच आरोपियों को कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत
विज्ञापन
इससे पहले साल 2017 के फरवरी माह में सीबीआई ने अपने पूर्व निदेशक एपी सिंह के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में FIR दर्ज की थी। एपी सिंह पर आरोप है कि उन्होंने मांस निर्यातक मोईन कुरैशी का पक्ष लिया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- DA केस: सीएम वीरभद्र की पत्नी की याचिका पर CBI को नोटिस जारी
1974 बैच के बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी रंजीत सिंहा के खिलाफ सीबीआई द्वारा जांच करने का निर्णय सु्प्रीम कोर्ट के निर्देश के करीब तीन महीने बाद आया है। न्यायमूर्ति मदन बी लोकुर की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय बेंच ने जनवरी में कहा था कि प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा कि सिन्हा ने सीबीआई निदेशक के रूप में अपनी पोजीशन और अथॉरिटी का दुरुपयोग किया।