{"_id":"5f8ad15638eae650d25e5f98","slug":"cbi-files-a-supplementary-chargesheet-against-28-accused-in-ima-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएमए घोटालाः सीबीआई ने 28 आरोपियों के खिलाफ दायर किया पूरक आरोपपत्र","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आईएमए घोटालाः सीबीआई ने 28 आरोपियों के खिलाफ दायर किया पूरक आरोपपत्र
Sat, 17 Oct 2020 04:41 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 17 Oct 2020 04:41 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
आईएमए पोंजी घोटाले में सीबीआई ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई ने बंगलूरू स्थित एक निजी कंपनी के सीईओ एवं एमडी समेत 28 आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दायर किया है। इस कार्रवाई के बाद घोटाले से संबंधित और भी कई खुलासे होने की संभावना है।
विज्ञापन
क्या है आईएमए पोंजी घोटाला?
पोंजी घोटाले के मुख्य आरोपी मोहम्मद मंसूर खान ने 2006 में आईएमए के नाम से एक कंपनी खोली थी। यह कंपनी कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू सहित कुछ जिलों में अपना संचालन कर रही थी। कंपनी ने लोगों के साथ निवेश के नाम पर धोखाधड़ी शुरू कर दी।
विज्ञापन
कंपनी पर आरोप था कि उसने लोगों को 17-25 फीसदी का लालच देकर पैसे निवेश करवाए, लेकिन जब रिटर्न देने का समय आया तो कंपनी का मालिक मंसूर खान दुबई फरार हो गया। हालांकि, बाद में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उसे गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
CBI files a supplementary chargesheet against 28 accused including MD/CEO of a private company based in Bengaluru, in connection with IMA scam case in the designated court in Bengaluru: Central Bureau of Investigation (CBI) pic.twitter.com/cNQ37901ks
— ANI (@ANI) October 17, 2020