{"_id":"600a5f9ae0f51c3c2b20ea92","slug":"cbi-file-case-against-cambridge-analytica-for-illegal-harvesting-personal-data-of-indian-facebook-users","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई ने कैंब्रिज एनालिटिका के खिलाफ दर्ज किया केस, फेसबुक डाटा चोरी का है आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीबीआई ने कैंब्रिज एनालिटिका के खिलाफ दर्ज किया केस, फेसबुक डाटा चोरी का है आरोप
Fri, 22 Jan 2021 01:12 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Fri, 22 Jan 2021 01:12 PM IST
विज्ञापन
फेसबुक (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को 5.62 लाख भारतीय फेसबुक उपयोगकर्ताओं के व्यक्तिगत डाटा को कथित तौर पर इकट्ठा करने के लिए ब्रिटेन स्थित राजनीतिक परामर्श फर्म कैंब्रिज एनालिटिका के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एजेंसी ने इसी मामले में, देश से बाहर की एक अन्य कंपनी ग्लोबल साइंस रिसर्च (जीएसआरएल) के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि फेसबुक-कैंब्रिज एनालिटिका डाटा चोरी मामले की सीबीआई जांच की जाएगी। सीबीआई को प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया कंपनी ने कहा था कि जीएसआरएल ने भारत में अवैध रूप से लगभग 5.62 लाख उपयोगकर्ताओं के व्यक्तिगत डाटा को एकत्र किया और इसे कैंब्रिज एनालिटिका के साथ साझा किया।
विज्ञापन
आरोप है कि कंसल्टिंग फर्म ने इस डाटा का इस्तेमाल भारत में चुनावों को प्रभावित करने के लिए किया था। मार्च 2018 में, कई अंतरराष्ट्रीय मीडिया प्लेटफॉर्म ने कैंब्रिज एनालिटिका के पूर्व कर्मचारियों, सहयोगियों और दस्तावेजों का हवाला देते हुए बताया कि फर्म ने उनकी अनुमति के बिना 50 मिलियन (पांच करोड़) से अधिक उपयोगकर्ताओं के फेसबुक प्रोफाइल से निजी जानकारी को इकट्ठा किया। सीबीआई ने इन आरोपों को लेकर कैंब्रिज एनालिटिका और जीएसआरएल के खिलाफ प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन