थोड़ी देर में सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा की याचिका पर फैसला, छुट्टी पर सीजेआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट थोड़ी देर में सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा की याचिका पर फैसला सुनाएगा। वर्मा ने केंद्र सरकार द्वारा उनके अधिकार छीनने और जबरन छुट्टी पर भेजने के खिलाफ याचिका दायर की थी। सरकार ने वर्मा और सीबीआई के विशेष निदेशक राकेश अस्थाना के बीच विवाद सार्वजनिक होने के बाद यह कार्रवाई की थी।
हालांकि चीफ जस्टिस रंजन गोगोई आज छुट्टी पर हैं इसलिए जस्टिस संजय किशन कौल फैसला पढ़ेंगे। बता दें कि पीठ ने 6 दिसंबर को आलोक वर्मा, केंद्र और सीवीसी की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। अदालत ने एनजीओ कॉमन कॉज की याचिका पर भी सुनवाई की थी। इस याचिका में राकेश अस्थाना समेत समेत सीबीआई अधिकारियों पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर अदालत की निगरानी में एसआईटी जांच की मांग की थी।
वर्मा ने सीवीसी और कार्मिक विभाग के 23 अक्तूबर 2018 के कुल तीन आदेशों को निरस्त करने की मांग की है। उनका आरोप था कि ये आदेश क्षेत्राधिकार से बाहर जाकर किए गए हैं। साथ ही यह संविधान के मौलिक अधिकारों के विपरीत है।
Chief Justice of India Ranjan Gogoi is on leave today and the judgement on CBI Director Alok Verma’s plea will be pronounced by Justice Sanjay Kishan Kaul in court number 12. (File pic of Ranjan Gogoi) pic.twitter.com/2OYK9Vq1Cd
— ANI (@ANI) January 8, 2019