फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI conducts searches at premises of Maayank Tiwari in PMO imposter case

Fraud: पीएमओ का अधिकारी बनकर चिकित्सक को धमकाने वाले मयंक तिवारी के परिसरों पर CBI का छापा, जानें पूरा मामला

Thu, 19 Oct 2023 10:48 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 19 Oct 2023 10:48 AM IST
सार

सीबीआई ने बताया कि तलाशी के दौरान कई दस्तावेज जब्त किए गए और उनकी जांच की जा रही है। हालांकि, अबतक तिवारी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
 

विज्ञापन
CBI conducts searches at premises of Maayank Tiwari in PMO imposter case
सीबीआई (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने अहमदाबाद के रहने वाले मयंक तिवारी के परिसरों की तलाशी ली। उस पर खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय का उच्चस्तरीय अधिकारी बताकर कथित रूप से एक नेत्र अस्पताल समूह पर दबाव बनाने की कोशिश करने का आरोप है। 

विज्ञापन

सीबीआई ने बताया कि तलाशी के दौरान कई दस्तावेज जब्त किए गए और उनकी जांच की जा रही है। हालांकि, अबतक तिवारी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

विज्ञापन

16 करोड़ से अधिक का भुगतान किया जाना था

अधिकारियों के मुताबिक, आरोप है कि नेत्र अस्पतालों की शृंखला ‘डॉ अग्रवाल्स’ ने इंदौर के अस्पताल के संचालक दो चिकित्सकों से एक करार किया था, जिसके लिए 16 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया जाना था। इसके बाद इंदौर के अस्पताल ने कथित रूप से समझौते की शर्तों का उल्लंघन करना शुरू कर दिया, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया और डॉ अग्रवाल्स के प्रवर्तक अपना पैसा वापस लेकर करार खत्म करना चाहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

फोन कॉल और संदेश के जरिए धमकाना शुरू किया

मामला हाईकोर्ट गया, जिसने एक मध्यस्थ की नियुक्ति की। मध्यस्थ ने अंतरिम निर्णय में इंदौर के अस्पताल से चार सप्ताह में 16.43 करोड़ रुपये जमा करने को कहा। इसी दौरान डॉ. अग्रवाल्स के मालिकों को तिवारी की ओर से फोन कॉल और संदेश आने लगे। इसमें उनसे कथित बकाया को भूलकर मामले का समाधान करने को कहा गया।

प्रधानमंत्री कार्यालय में व्यक्ति काम नहीं करता था

जब प्रधानमंत्री कार्यालय को इस बात का पता चला तो उसने तत्काल सीबीआई से जांच करने को कहा। पीएमओ ने सीबीआई जांच के संदर्भ में कहा कि प्रथम दृष्टया यह पीएमओ का अधिकारी फर्जी तरीके से बनकर पीएमओ के नाम का दुरुपयोग करने का मामला है, क्योंकि प्रधानमंत्री कार्यालय में न तो यह व्यक्ति काम करता है और ना ही यह पद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed