फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   cbi conduct raids in connection with alleged cattle smuggling at tmc general secretary vinay mishra look out notice 

बंगाल: सीबीआई ने टीएमसी नेता के परिसर पर मारा छापा, विजयवर्गीय ने ममता के भतीजे पर कसा तंज

Thu, 31 Dec 2020 12:49 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 31 Dec 2020 12:49 PM IST
विज्ञापन
cbi conduct raids in connection with alleged cattle smuggling at tmc general secretary vinay mishra look out notice 
सीबीआई (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

पश्चिम बंगाल में बेशक अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं लेकिन राज्य का सियासी तापमान अभी से बढ़ा हुआ है। राज्य में भाजपा और सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर देखने को मिल रहा है। इसी बीच गुरुवार को सीबीआई ने कोलकाता में तृणमूल युवा कांग्रेस के महासचिव विनय मिश्रा के ठिकानों पर छापे मारे। ये छापेमारी कथित पशु तस्करी घोटाले को लेकर की गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सीबीआई की तरफ से लगातार विनय मिश्रा को नोटिस दिया गया था लेकिन उन्होंने इसे नजरअंदाज किया। मिश्रा को टीएमसी के नेता और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी का करीबी माना जाता है। सीबीआई की टीम गुरुवार को कोलकाता में स्थित मिश्रा के ठिकानों पर पहुंची। दो ठिकानों पर पशु घोटाले और एक जगह पर कोयला चोरी मामले में छापेमारी की गई है। मिश्रा के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया क्योंकि वह फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन




शुरुआती जानकारी के अनुसार, कोलकाता में विनय मिश्रा के अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी हो सकती है। सीबीआई की कार्रवाई पर भाजपा नेता और बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'बंगाल के एक पावर ब्रोकर विनय मिश्रा के यहां सीबीआई के छापे के बाद बंगाल के उच्च अधिकारियों की आपातकालीन बैठक और मुख्यमंत्री एवं भाइपों के यहां हलचल, प्रदेश में चर्चा का विषय है!'

 


यह भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल में कांग्रेस और वाम मोर्चे के बीच गठबंधन में मुख्यमंत्री पद बन रहा रोड़ा

बता दें कि भारत और बांग्लादेश की सीमा पर लंबे समय से पशुओं की तस्करी की बात सामने आई थी। इसमें स्थानीय अधिकारियों, नेताओं के शामिल होने की बात पता चली थी। इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है। कुछ समय पहले जांच एजेंसी ने बीएसएफ के कई अफसरों को समन भेजकर पूछताछ की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed