फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI closes probe in Jindal coal block case in which former PM Manmohan Singh was ‘examined’

सीबीआई ने दाखिल की जिंदल कोल ब्लॉक आवंटन घोटाले की क्लोजर रिपोर्ट

Sat, 02 Apr 2016 03:37 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 02 Apr 2016 03:37 PM IST
विज्ञापन
CBI closes probe in Jindal coal block case in which former PM Manmohan Singh was ‘examined’
नवीन जिंदल की कंपनी को आवंटित हुए थे कोल ब्लॉक - फोटो : Getty

यूपीए सरकार में हुए कोल ब्लॉक आवंटन घोटाले में जिंदल स्टील एंड पॉवर लिमिटेड (जेएसपीएल) के खिलाफ चल रही सीबीआई की प्रारंभिक जांच बंद हो गई है। इस मामले में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की भूमिका की जांच की भी मांग उठती रही है।

विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक सीबीआई और मुख्य सतर्कता आयुक्त कार्यालय ने सुप्रीम कोर्ट के सामने अपने प्रारंभिक जांच की क्लोजर रिपोर्ट अलग-अलग पेश की। यूपीए सरकार में हुए इस घोटाले की जांच सुप्रीम कोर्ट के अगुवाई में हो रही है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि यह मामला रामचंदी कोयले के ब्लॉक से जुड़ा हुआ है जिसे जेएसपीएल को दिया गया था। 28 फरवरी 2009 में लागू हुआ आदर्श चुनाव आचार संहिता के लागू होने से पहले यह कंपनी जिंदल के नाम पर ही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मनमोहन सिंह के मुख्य सचिव टीकेए नायर ने किया था आवंटन

CBI closes probe in Jindal coal block case in which former PM Manmohan Singh was ‘examined’
मुख्य सचिव टीकेए नायर ने किया था कोल ब्लॉक का आवंटन - फोटो : Getty

इस मामले की जांच की बात उस वक्त उठी जब जिंदल की कंपनी के नाम पर आवंटित पश्चिमी राधिकापुर के कोयले के ब्लॉक के अलावा उन्हें रामचंदी कोल ब्लॉक भी दे दिया गया। प्रारंभिक जांच में इस बात का खुलासा हुआ कि जिंदल की कंपनी को अतिरिक्त कोल ब्लॉक का आवंटन पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मुख्य सचिव टीकेए नायर ने किया था और इस मुद्दे पर जिस वक्त फैसला किया गया उस वक्त मनमोहन सिंह एम्स में भर्ती थे।

जांच में इस बात का भी खुलासा हुआ था कि रामचंदी कोल ब्लॉक के लिए निर्धारित नीलामी राशि 4,000 करोड़ थी लेकिन जेएसपीएल ने इसके लिए महज 3,722 करोड़ रुपए का ही भुगतान किया था।

सीबीआई के प्रवक्ता ने कहा, 'सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार सीबीआई कोल आवंटन जांच से जुड़ी कोई भी जानकारी साझा नहीं कर सकती।' बताया जाता है कि आवंटन घोटाले की प्रारंभिक जांच में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करने का फैसला दिसंबर 2015 में ही ले लिया गया था लेकिन इसे मार्च में दाखिल किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed