फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI Case filed against two former Major Generals for corruption in departmental examinations

विभागीय परीक्षाओं में भ्रष्टाचार को लेकर दो पूर्व मेजर जनरल के खिलाफ सीबीआई ने किया मामला दर्ज

Tue, 19 May 2020 05:54 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 19 May 2020 05:54 PM IST
विज्ञापन
CBI Case filed against two former Major Generals for corruption in departmental examinations
सीबीआई - फोटो : ani

भारतीय सर्वेक्षण विभाग में समूह सी और डी परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार को लेकर सीबीआई ने देा पूर्व मेजर जनरल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह मामला वर्ष 2002 का है।  सीबीआई के एक अधिकारी ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सर्वेक्षण प्रशिक्षण संस्थान (एसटीआई) के तत्कालीन निदेशक ब्रिगेडियर एम वी भट्ट और एसटीआई के तत्कालीन उप महासर्वेक्षक जनरल के आर एम के बाबाजी राव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों मेजर जनरल के रूप में सेवानिवृत्त हुए थे। एसटीआई के अन्य तत्कालीन अधिकारियों में जे के रथ और आर राम सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन


एजेंसी ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय में सतर्कता अधिकारी की शिकायत के आधार पर दो वर्ष तक चली प्रारंभिक जांच के बाद यह प्राथमिकी दर्ज की है। भारतीय सर्वेक्षण विभाग में अक्तूबर 2002 में हुई समूह डी से सी तक टोपो ट्रेड्स के लिए विभागीय प्रतियोगी परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं में अंकों के संकलन में कथित गड़बड़ी की शिकायत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह आरोप लगाया गया था कि उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को अनुत्तीर्ण किया गया था और इसके कारण 44 उम्मीदवारों का गलत चयन हुआ था। उन्होंने बताया कि एजेंसी ने आरोप लगाया था कि चयनित अभ्यर्थियों के वास्ते आरोपी अधिकारियों द्वारा जानबूझकर उत्तर पुस्तिकाओं में हेरफेर किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed